1. Home
  2. ख़बरें

MP Pension Scheme: CM मोहन यादव ने जारी किए 200 करोड़, लाखों पेंशनधारकों को बड़ी राहत

Pension Scheme: मध्यप्रदेश के पेंशनधारकों के लिए राहत की खबर सामने आ रही है. राज्य के मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समग्र पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों के खाते में पेंशन की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर कर दी है. अगर आप भी इस योजना में शामिल है, तो आइए पढ़ें पूरी खबर.

KJ Staff
mohan yadav2
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Image Source-AI generate)

मध्यप्रदेश सरकार राज्य के लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिसका फायदा लाखों लोगों को मिल रहा है और अभी हाल ही में राज्य सरकार ने समग्र पेंशन योजना के लाभार्थियों को बड़ी सौगात दी है. प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समग्र पेंशन योजना (Samagra Pension) के तहत हितग्राहियों के बैंक खातों में 200 करोड़ 71 लाख रुपये की पेंशन सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर कर दी है, जिससे कई जरूरतमंदों को राहत मिली है.

किसके खाते में कितनी रकम आई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा इसी प्रकार राज्य शासन की पेंशन योजनाओं, की राशि का वितरण किया गया है-

  • मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना में 62 हजार 594 हितग्राहियों को लाभ मिला है.

  • मानसिक रूप से अविकसित, बहू दिव्यांग को आर्थिक सहायता योजना में 77 हजार 120 हितग्राहियों के खाते में राशि जारी.

  • समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 32 लाख 5 हजार 517 हितग्राहियों को इस योजना की राशि का लाभ मिला.

इस प्रकार कुल मिलाकर इन सरकारी योजनाओं में 33 लाख 45 हजार 231 हितग्राहियों को 600 रुपए प्रतिमाह की दर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को कुल 200.71 करोड़ रुपये की पेंशन राशि से लाभांवित किया और इससे राज्य के कई लोगों को इसका लाभ मिला.

समग्र पेंशन योजना को लेकर मुख्यमंत्री ने क्या कहां?

मध्य प्रदेश ने समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (SSSP) को जारी करते दौरान मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है. वृद्धजन, निराश्रित महिलाएं, परित्यक्ता, अविवाहित महिलाएं और दिव्यांगजन जैसे वर्गों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए विभिन्न पेंशन योजनाएं संचालित की जा रही हैं.

उन्होंने कहा कि यह पेंशन केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सरकार की संवेदनशीलता और भरोसे का प्रतीक है. इससे जरूरतमंदों को न सिर्फ आर्थिक सहारा मिलता है, बल्कि उन्हें सम्मान के साथ जीवन जीने की प्रेरणा भी मिलती है.

योजना से लाखों परिवारों के जीवन में क्या बदलाव आए?

मुख्यमंत्री ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश के लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है. नियमित आर्थिक सहायता मिलने से गरीब परिवारों को दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर सहायता मिले और कोई भी पात्र व्यक्ति इस लाभ से वंचित न रहे.

किन-किन योजनाओं के तहत मिला लाभ

अधिकारियों के अनुसार, इस बार कई प्रमुख योजनाओं के तहत पेंशन राशि वितरित की गई:

  •  मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना के तहत 62,594 हितग्राहियों को लाभ मिला

  •  मानसिक रूप से अविकसित एवं बहु दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत 77,120 लाभार्थियों को राशि दी गई

  •  समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 32 लाख 5 हजार 517 लोगों को पेंशन मिली

इन सभी योजनाओं को मिलाकर कुल 33 लाख 45 हजार 231 लाभार्थियों को 600 रुपये प्रतिमाह की दर से भुगतान किया गया.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Mp Pension Scheme Cm Mohan Yadav Releases 200 Crore Relief for pensioners Published on: 30 April 2026, 02:35 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News