1. Home
  2. ख़बरें

महिलाएं ध्यान दें! फ्री बस सफर के लिए अब जरूरी होगा Pink Saheli Smart Card, बनाने की पूरी प्रक्रिया जानें..

Pink Saheli Smart Card: दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं को अभी तक मुफ्त सफर करने का मौका मिल रहा था. इसी को देखते हुए सरकार ने शनिवार 3 अक्टूबर से पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड अनिवार्य कर दिया है. ऐसे में कई महिलाओं के लिए समस्या खड़ी हो गई है कि कैसे इस कार्ड को बनवा सकती हैं, तो टेशंन नहीं लें इस आर्टिकल में जानें पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनाने का तरीका…

KJ Staff
pink card
फ्री बस सफर के लिए अब जरूरी होगा Pink Saheli Smart Card (Image Source-AI generate)

अगर आप बस में सफर करती है तो यह खबर आपके लिए बेहद ही जरुरी है. राजधानी दिल्ली में अभी तक पिंक टिकट से मुफ्त यात्रा कर रही थीं. ऐसे में महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा का नियम बदल गया है. यानी की सरकार ने 3 अक्टूबर से पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड अनिवार्य कर दिया है और ऐसे में जिन महिलाओं के पास  पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड होगा वह ही मुफ्त यात्रा का फायदा उठा सकेंगी. अन्यथा महिलाओं को बस में सफर करने के लिए टिकट खरीदना होगा.

किस को मिलेगा पिंक कार्ड का फायदा?

अगर आप दिल्ली में अभी नए है और बस में सफर करती है, तो इस बात को अच्छे से जान लीजिए की कौन-कौन पिंक कार्ड बनवा सकता है. दिल्ली में रहने वाली हर महिला पिंक स्मार्ट कार्ड के जरिए डीटीसी और क्लस्टर की एसी व नॉन-एसी बसों में फ्री में सफर कर सकती है. साथ ही सरकार ने यह सुविधा ट्रांसजेंडर्स  के अलावा, 12 साल या उससे अधिक उम्र की महिला जिनके पास दिल्ली का आधार कार्ड है वह भी इस सुविधा का लाभ उठा सकती है.

क्या NCR की महिलाओं को देना होगा किराया?

सरकार ने NCR इलाकों नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में सफर करने वाली महिलाओं को इस सरकारी सुविधा का फायदा नहीं मिलेगा. यानी की इन इलाकों की महिलाओं को निर्धारित किराया देकर टिकट खरीदना पड़ेगा. कुल मिलाकर पिंक कार्ड का लाभ केवल दिल्ली में रह रही महिलाओं को ही दिया जाएगा. वह ही इस फ्री यात्रा का फायदा उठा सकेंगी.

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड कैसे बनाएं?

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड की सुविधा केवल दिल्ली में रह रही महिलाओं को ही दी जाएंगी. अगर आपने अभी तक यह कार्ड नहीं बनवाया है, तो इस आसान तरीके से ऐसे बनाएं कार्ड-

  • सबसे पहले आप Mfinpay पोर्टल पर जाकर नाम, मोबाइल और आधार नंबर दर्ज कर प्री-रजिस्ट्रेशन करें और QR कोड प्राप्त करें.

  • इसके बाद महिलाएं इस QR कोड और मूल आधार कार्ड को लेकर अपने नजदीकी डीटीसी डिपो, एसडीएम कार्यालय या अधिकृत केंद्र पर जाएं और वहां फोटो और वेरिफिकेशन के बाद आपको तुरंत कार्ड मिल जाएगा. इस आसान तरीके से आप कार्ड बनवाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pink Saheli Smart Card Mandatory free Bus Travel for Women Complete Process to get Card Published on: 08 October 2026, 04:14 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News