1. Home
  2. ख़बरें

Petrol Diesel Price Today: राहत या चिंता? लगातार बढ़ोतरी के बाद आज कीमतों में आया कितना उछाल, जानिए आपके शहर के पेट्रोल -डीजल के ताजा दाम

Petrol Diesel Price Today: देशभर में पेट्रोल और डीजल के रेट्स को लेकर हाहाकार हो रही है और इस सोमवार फिर दोबारा दामों में बढ़ोतरी की गई. आगे इस लेख में जानें आज तेल कंपनियों ने तेल के दामों में इजाफा किया है या नहीं.

KJ Staff
petrol3
पेट्रोल -डीजल के ताजा दाम (Image Source-AI generate)

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी गैस से लेकर पेट्रोल और डीजल के दामों में तेल कंपनियों ने बड़ा इजाफा किया है, जिसका फ्रक आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है और इन बढ़ती कीमतों से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की आशा है, क्योंकि 11 दिनों के भीतर तेल कंपनियों ने चार बार पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे देश में हलचल का माहौल बन गया है. आगे जानें आज कीमतों में कितना हुआ इजाफा.

देश में 11 दिनों में कितनी हुई बढ़ोतरी?

देश में तेल की कीमतों में उछाल होने से लोग बेहद ही विचलित हो गए है और पिछले 11 दिनों के भीतर चार बार कीमतों में बढ़ोतरी की जा चुकी है, जिससे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर लगभग 7.5 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो चुकी है. सोमवार को ही पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. ऐसे में आज कीमतों का स्थिर रहना लोगों के लिए अस्थायी राहत जरूर है, लेकिन आगे क्या होगा, इस पर अनिश्चितता बनी हुई है.

बड़े शहरों में पेट्रोल के ताजा दाम क्या है?

देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमतें पहले से ही ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि कोलकाता में यह 113.51 रुपये तक पहुंच चुका है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत करीब 111 रुपये के आसपास है, वहीं चेन्नई में यह 107.77 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है.

अन्य शहरों की बात करें तो गुरुग्राम में पेट्रोल 102.77 रुपये, नोएडा में 102.12 रुपये, बेंगलुरु में 110.93 रुपये और भुवनेश्वर में 109.92 रुपये प्रति लीटर है. चंडीगढ़ में थोड़ी राहत है, जहां पेट्रोल 98.10 रुपये पर उपलब्ध है, जबकि लखनऊ में 102.05 रुपये और पटना में 113.35 रुपये प्रति लीटर के आसपास कीमत बनी हुई है.

डीजल के दाम भी कम नहीं

डीजल की कीमतों में भी कोई राहत नहीं दिख रही है. दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. कोलकाता में यह 99.82 रुपये और मुंबई में 97.83 रुपये प्रति लीटर है. चेन्नई में डीजल 99.55 रुपये तक पहुंच चुका है. अन्य शहरों में गुरुग्राम में डीजल 95.44 रुपये, बेंगलुरु में 98.80 रुपये और भुवनेश्वर में 100.92 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है. चंडीगढ़ में डीजल 86.09 रुपये पर उपलब्ध है, जो अन्य शहरों की तुलना में कम है. हैदराबाद में डीजल 103.82 रुपये, लखनऊ में 95.55 रुपये और पटना में 99.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

सबसे महंगा ईंधन कहां?

देश में सबसे महंगा पेट्रोल हैदराबाद और तिरुअनंतपुरम् में बिक रहा है. हैदराबाद में पेट्रोल 115.73 रुपये और डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुका है. वहीं तिरुअनंतपुरम् में पेट्रोल 115.49 रुपये और डीजल 104.41 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है. इन शहरों में बढ़ती कीमतें आम लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी हैं.

पटना और कोलकाता जैसे शहरों में भी पेट्रोल 110 रुपये के पार बना हुआ है, जिससे मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक दबाव साफ देखा जा सकता है.

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी एक प्रमुख कारण है. हाल ही में वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव, खासकर ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते टकराव के चलते कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं. इस तेजी का सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा है. तेल कंपनियों को बढ़ती लागत का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण उन्हें घरेलू स्तर पर कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ रही है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Petrol Diesel Prices Today latest Fuel Rates city wise price hike update Published on: 26 May 2026, 05:25 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News