1. Home
  2. ख़बरें

खुशखबरी! क्या 18 जून को किसानों के खाते में आएंगे ₹2000? जानें PM किसान की 23वीं किस्त को लेकर ताजा जानकारी..

PM Kisan 23rd Installment: देश के किसानों के लिए सरकार पीएम किसान योजना चला रही है, ताकि किसानों की खेती की लागत में कमी आए और किसानों की इनकम में बढ़ोतरी हो सकें. अब तक इस योजना की 22 किस्त जारी हो चुकी है और अब किसानों की नजर है योजना की 23वीं किस्त पर सरकार कब यह किस्त जारी करेंगी. आगे यहां जानें किस तारीख तक खाते में पहुंच सकती है किस्त.

KJ Staff
pm kisan
पीएम किसान योजना (Image Source-AI generate)

देशभर के करोड़ों किसान इन दिनों प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि PM Kisan Samman Nidhi योजना की 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सोशल मीडिया और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार 18 जून 2026 को किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की अगली किस्त जारी कर सकती है. हालांकि अभी तक सरकार की ओर से इस तारीख की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

ऐसे में किसानों के मन में सवाल है कि आखिर 23वीं किस्त कब आएगी और क्या 18 जून की तारीख सच साबित होगी? आइए जानते हैं पूरी जानकारी.

किस तारीख को खाते में जारी होगी किस्त?

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त को लेकर 18 जून की तारीख इसलिए चर्चा में है क्योंकि वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी दिन योजना की 17वीं किस्त जारी की थी. उस समय देश के 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में सीधे लाभ हस्तांतरण (DBT) के माध्यम से 2,000 रुपये भेजे गए थे.

इसी आधार पर कई लोग अनुमान लगा रहे हैं कि सरकार इस बार भी 18 जून के आसपास अगली किस्त जारी कर सकती है. हालांकि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय या केंद्र सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. इसलिए किसानों को केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करना चाहिए.

पीएम किसान योजना क्या है?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष 6,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है और यह राशि एकमुश्त नहीं बल्कि तीन समान किस्तों में किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है. प्रत्येक किस्त 2,000 रुपये की होती है और लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती है, जिसका फायदा देश के करोडो़ं किसान भाइयों को मिल रहा है.

किन किसानों को मिल सकती है 23वीं किस्त?

23वीं किस्त का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने योजना से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं. इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं-

  •  e-KYC पूर्ण होना.

  •  आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना.

  •  भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा होना.

  •  बैंक खाते की जानकारी सही होना.

यदि किसी किसान ने अभी तक e-KYC नहीं कराई है या उसके दस्तावेजों में कोई त्रुटि है, तो उसकी किस्त अटक सकती है.

ऐसे चेक करें अपना नामॉ

किसान घर बैठे योजना की लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Beneficiary Status या Beneficiary List विकल्प का उपयोग करना होगा. वहां आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से अपनी स्थिति की जांच की जा सकती है.

शिकायत कहां दर्ज करें?

अगर किसी किसान को पीएम किसान योजना से संबंधित कोई समस्या आती है, जैसे किस्त न मिलना, नाम में त्रुटि या दस्तावेज सत्यापन की समस्या, तो वह पीएम किसान हेल्पडेस्क पर शिकायत दर्ज करा सकता है. इन हेल्पलाइन नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं-

  • 155261

  • 1800-180-1551

साथ ही अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय में जाकर भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan 23rd Installment June 18 Rs 2000 Payment Latest Update Published on: 12 June 2026, 02:51 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News