1. Home
  2. ख़बरें

जनपद के कृषि स्नातको हेतु स्वरोजगार का सुनहरा अवसर

कृषि स्नातकों को स्वरोज़गार के अवसर प्रदान करने तथा किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री और कृषि विस्तार सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, राज्य सरकार द्वारा ज़िले में 'प्रशिक्षित कृषि उद्यमी आत्मनिर्भरता (एग्रीजंक्शन) योजना' लागू की जा रही है। आइए पढ़ें पूरी खबर।

KJ Staff
govt job55
जनपद के कृषि स्नातको हेतु स्वरोजगार का अवसर (Image Source-AI generate)

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन (एग्रीजंक्शन) योजना” जनपद में प्रभावी रूप से संचालित की जा रही है। यह योजना विशेष रूप से कृषि एवं सहबद्ध विषयों में शिक्षित युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कृषि स्नातकों को रोजगार के अवसर प्रदान करना है, ताकि वे अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग करते हुए न केवल स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर सकें, बल्कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक और अन्य कृषि निवेश उपलब्ध कराने में भी सहयोग कर सकें।

पात्रता और आयु सीमा क्या है?

इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदक का उत्तर प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही, आवेदक के पास कृषि या इससे संबंधित विषयों जैसे कृषि व्यवसाय प्रबंधन, उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशुचिकित्सा या मुर्गी पालन में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होनी चाहिए। यह डिग्री भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) या विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा मान्यता प्राप्त होनी चाहिए।

आवेदक की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम 5 वर्ष की आयु में छूट प्रदान की गई है, जिससे अधिक से अधिक योग्य उम्मीदवार इस योजना का लाभ उठा सकें।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

इस योजना के तहत आवेदकों का चयन जनपद स्तर पर किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी या मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित एक समिति द्वारा योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी, जिससे योग्य और इच्छुक युवाओं को प्राथमिकता दी जा सके।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

अगर आप इस योजना में इच्छुक है तो योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार होगी-

कृषि स्नातको हेतु स्वरोजगार की आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं:https://agriculture.up.gov.in/Agrijuction

महत्वपूर्ण तिथि क्या है?

अगर आप इस योजना में आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो इस योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित की गई है। इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि इस अवसर से वंचित न रह जाएं।

govt job

कहां से मिलेगी अधिक जानकारी

योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने जनपद के उप कृषि निदेशक कार्यालय या तहसील स्तर पर स्थित उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। यहां कार्य दिवसों में विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

English Summary: Agriculture Graduates self employment opportunity district Published on: 26 May 2026, 06:17 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News