1. Home
  2. ख़बरें

LPG Price Hike:1 मई से महंगाई का बड़ा झटका! LPG सिलेंडर 1000 रुपये महंगा, जानें नए रेट्स

LPG Cylinder Price Hike: आज से मई का महीना शुरु हो गया है और महीने की शुरुआत में ही फिर एक बार महंगाई का झटका लगने वाला है. LPG गैस सिलेंडरों की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है, जिससे लोगों की जेब पर बड़ा फ्रक पड़ सकता है. आइए यहां जानें गैस सिलेंडर के नए रेट..

KJ Staff
lpg gas2
LPG सिलेंडर 1000 रुपये महंगा (Image Source- Freepik)

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच लोगों को बस यह चिंता सता रही थी. अप्रैल का महीना खत्म हो गया है और मई की शुरुआत हो गई है. ऐसे में LPG गैस सिलेंडरों की कीमत में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है, तो आपको बता दें कि तेल विपणन कंपनियों नें कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए है और कई राज्यों में कीमतों में भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है. इस ऐलान से बाजारों में हलचल मच गई है, क्योंकि इसका असर हर किसी पर पड़ने वाला है.

कीमतों में कितना हुआ इजाफा?

मिडिल ईस्ट का तनाव भारत सहित कई देशों पर देखने को मिल रहा है और मई की पहली तारीख को तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में भारी इजाफा का ऐलान कर सीधा 1000 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी है और इस बढ़ोतरी से पहली दफा सिलेंडर की कीमत  3000 रुपये के आंकड़े को पार कर गई है. इस नई कीमत ने बाजारों में हलचल का माहौल बना दिया है.

कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट्स इस तरह है-

मई की शुरुआत होते ही फिर एक बार महंगाई का झटका लगा है. भारत में प्रमुख राज्यों में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. वहीं, 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बड़ा इजाफा हुआ है. यानी की विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर पर 1000 रुपये का इजाफा कर दिया है. जो कुछ इस प्रकार है-

शहर

कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट्स 

दिल्ली

3,071.50 रुपये

मुंबई

3,024 रुपये 

कोलकाता

3,201.50 रुपये (अनुमानित)

 

lpg gas
(Image Source-AI generate)

आज घरेलू सिलेंडर की कीमत क्या है?

विपणन कंपनियों ने आम जनता को राहत दी है. यानी की घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया है, जिससे उनकी जेब पर कोई फ्रक नहीं पड़ेगा. बता दें कि मार्च के महीने में एक दफा 60 रुपये का ही इजाफा किया गया था. उसके बाद से कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई. आज की घरेलू सिलेंडर की कीमत कुछ इस प्रकार है-

 

शहर

घरेलू सिलेंडर कीमत

दिल्ली

913.0

मुंबई

912.50

चेन्नई

928.5

कोलकाता

939.0

 

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Lpg Price Hike may 1 commercial cylinder Price 1000 rupees increase check domestic cylinder rate in your city Published on: 01 May 2026, 12:44 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News