1. Home
  2. ख़बरें

LPG Booking Rule: गैस सिलेंडर बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, अब 45 नहीं सिर्फ 25 दिन का करना होगा इंतजार

LPG News: गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर सामने आ रही है कि अब गैस सिलेंडर बुकिंग में उपभोक्ताओं को और इंतजार नहीं करना पड़ेगा. यानी की केंद्र सरकार ने 45 दिन की बुकिंग वाले नियम में बदलाव किए है और अब सिंलेडर बुकिंग प्रक्रिया 45 दिनों से पहले ही की जाएगी. आगे जानें कितने दिनों में गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं..

KJ Staff
lpg gas
गैस सिलेंडर बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव जानें (Image Source-AI generate)

बीते दिनों देशभर के लोगों को गैस सिंलेडर की किल्लत का सामना करना पड़ रहा था और उन दिनों देश में LPG गैस की कीमत आसमान को छू रही थी लोगों को गैस सिंलेडर बुक करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. इसके अलावा, बुकिंग प्रक्रिया 45 दिनों में सफल हो रही थी. इसी को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है कि अब आम लोग गैस सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन में दोबारा कर पाएंगे. आइए पूरी खबर पढ़ें.

कब से लागू होगी नई व्यवस्था?

गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए यह नई व्यवस्था किसी राहत से कम नहीं लोगों को LPG गैस बुकिंग के लिए 45 दिनों का इंतजार करना पड़ रहा था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा केंद्र सरकार ने 7 सितंबर से नई व्यवस्था लागू कर दी है, जिसके तहत अब उपभोक्ताओं को अब घरेलू उपभोक्ताओं को अगला सिलेंडर बुक करने के लिए 45 दिनों का इंतजार नहीं करना होगा. पिछली बुकिंग के 25 दिन पूरे होने के बाद उपभोक्ता दोबारा अपना गैस सिलेंडर बुक कर सकेंगे.

ज्यादा गैस खपत वाले परिवारों को क्या राहत मिलेगी?

केंद्र सरकार केत इस फैसले से उन परिवारों को अधिक लाभ मिलेगा जो अधिक बड़े परिवारत है जहां LPG गैस की अधिक खपत है. ऐसे में यह परिवार 25 दिन में दोबारा बुकिंग कर इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं, जिन्हें अब 45 दिनों तक समय सीमा से छुटकारा मिलेगा और अब हर गैस उपभोक्ता को LPG गैस कीस किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा.

उपभोक्ताओं के लिए क्या बदला?

सरल भाषा में समझें तो पहले जहां कुछ उपभोक्ताओं को अगली बुकिंग के लिए 45 दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा था, अब यह अवधि घटाकर 25 दिन कर दी गई है. इस प्रकार-

  • अगली एलपीजी बुकिंग के लिए 45 दिन का इंतजार नहीं.

  • अब 25 दिन बाद दोबारा सिलेंडर बुक किया जा सकेगा.

  • नई व्यवस्था शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए है.

  • ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को इसे लागू करने के निर्देश दिए गए हैं.

  • 7 सितंबर से नई व्यवस्था लागू होने की जानकारी दी गई है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Lpg Cylinder Booking Rule Changed 25 Days Instead of 45 Lpg News Published on: 08 September 2026, 02:29 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News