1. Home
  2. ख़बरें

Bank holidays in September 2022: जल्दी से निपटा लें बैंक के जरूरी काम, सितंबर में 14 दिन रहेंगे अवकाश

Bank holidays in September: सितंबर महीने में देश भर के बैंक कुल 14 दिन बंद रह सकते है. ऐसे में चलिए सितंबर में बैंक अवकाश की पूरी लिस्ट चेक करते हैं.

अनामिका प्रीतम
Bank holidays in September 2022
Bank holidays in September 2022

Holidays in September 2022: अगर आपको बैंक से जुड़े जरूरी काम करने हैं, तो जल्दी से इसे निपटा लें, नहीं तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है, क्योंकि सितंबर महीने में बैंक 14 दिनों के लिए बंद रहेंगे. ऐसे में अगर आपको इस महीने कुछ जरूरी काम है, तो जल्द से इसको करने की प्लानिंग कर लें. 

हालांक‍ि ये बैंक का अवकाश अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग द‍िन होगी. तो चलिए जानते हैं कि सितंबर महीने में कितने दिन और कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं-

Bank holidays List in September 2022

1 सितंबर 2022 (गुरुवार): गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) – Panaji

4 सितंबर 2022: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)

6 सितंबर 2022 (मंगलवार): कर्म पूजा – Ranchi, Jharkhand

7 सितंबर 2022 (बुधवार): पहला ओणम - Kochi, Thiruvananthapuram

8 सितंबर 2022 (गुरुवार): तिरुवोनम - Kochi, Thiruvananthapuram

9 सितंबर 2022 (शुक्रवार): इंद्रजात्रा – Gangtok

10 सितंबर 2022: दूसरा शनिवार

10 सितंबर 2022 (शनिवार): श्री नारायण गुरु जयंती - Kochi, Thiruvananthapuram

11 सितंबर 2022: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)

ये भी पढ़ें: Bank Locker Rules : बैंक लॉकर की सुरक्षा को देखते हुए इन नियमों में हुआ बदलाव

18 सितंबर 2022: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)

21 सितंबर 2022 (बुधवार): श्री नारायण गुरु समाधि दिवस – Kochi, Thiruvananthapuram

24 सितंबर 2022: चौथा शनिवार

25 सितंबर 2022: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)

26 सितंबर 2022 (सोमवार): नवरात्रि स्थापना - Imphal, Jaipur

सितंबर महीने की इन छुट्टियों को देखते हुए लोगों को सलाह दी गई है कि वे बैंक जाने से पहले अपने राज्य के बैंक की छुट्टी की तारीखों की जांच कर लें.

English Summary: List of Bank holidays in September 2022, Quickly check the complete list Published on: 30 August 2022, 04:17 PM IST

Like this article?

Hey! I am अनामिका प्रीतम . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News