1. Home
  2. ख़बरें

बलिया में स्वर्गीय बाबू मैनेजर सिंह की स्मृति में लगा भव्य किसान मेला, कृषि मंत्री ने बांटी बीज किट

बलिया उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए बड़ा आयोजन: स्वर्गीय बाबू मैनेजर सिंह की स्मृति में लगा बहुत बड़ा मेला, कृषि मंत्री ने बांटे दलहन, तिलहन की किट। आइए पूरी खबर पढ़ें।

KJ Staff
pic2
बलिया में स्वर्गीय बाबू मैनेजर सिंह की स्मृति में लगा भव्य किसान मेला

बलिया उत्तर प्रदेश के विकासखंड सोंहांव की स्थिति बाबू मैनेजर सिंह कृषि विज्ञान केंद्र में बुधवार को स्वर्गीय बाबू मैनेजर सिंह की स्मृति में कृषि सूचना तंत्र योजना के अंतर्गत एक बहुत बड़ी कृषि मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा मेले का उद्घाटन किया गया इस कृषि मेले में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, और भाजपा जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिनका स्वागत पूर्व मंत्री नारद राय ने किया।

कृषि मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीकी से जोड़ना, फसल को विविधिकरण को बढ़ावा देना और किसानों  की उनकी आय में वृद्धि करना रहा। इस दौरान कृषि मंत्री ने किसानों को दलहन एवं तिलहन की उन्नत मिनी किट बांटी। 

pic3
pic

कृषि मंत्री शाही ने किसानों को जागरूक किया कि पारंपरिक खेती के साथ-साथ श्री अन्न (मिलेट्स) जैसी फसलों को कृषि चक्र में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। मंच से वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती सीधे तौर पर किसानों की खुशहाली से जुड़ी है, जिसके लिए कम लागत में बेहतर उत्पादन देने वाली वैज्ञानिक पद्धतियों और उन्नत बीजों का उपयोग बहुत जरूरी है।

कृषि संबंधित सारे अधिकारी मेला में मौजूद रहे। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के अच्छे-अच्छे कृषि तकनीकी गुण की शिक्षा दी। कृषि उपनिदेशक मनीष कुमार सिंह ने अपने विभाग के अनुदान के विषय में चर्चा की और किसानों को प्रेरित किया

अंत में उपस्थित किसानों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

लेखक, रबीन्द्रनाथ चौबे, ब्यूरो चीफ, कृषि जागरण, बलिया, उत्तरप्रदेश।

English Summary: Ballia Grand Farmers Fair Late Babu Manager Singh Agriculture Minister Distributes Seed Kits Published on: 30 October 2026, 05:25 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News