1. Jobs

City Union Bank Recruitment 2022: बैंक में काम करने का शानदार मौका, मिलेंगे मोटे पैसे, तुरंत करें आवेदन

क्या आप बैंक में काम करने का सपना देख रहे हैं? यदि हां, तो आप हम आपके लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आए हैं जिससे आपका ये सपना सच हो सकेगा. दरअसल, सिटी यूनियन बैंक ने अपने यहां कुछ भर्तियां निकाली हैं जिसकी जानकारी आप दिए गए लेख से ले सकते हैं.

Quick Job Detail
Organization/Company सिटी यूनियन बैंक City Union Bank
Job Type FULL TIME
Job Posted On: 25 May 2022
Job Valid through: 03 June 2022 *

सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) रिलेशनशिप मैनेजर भर्ती 2022 (Relationship Manager Vacancy 2022) को सिटी यूनियन बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 25 मई 2022 को जारी किया है. यह उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है जो बैंकिंग परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और बैंकिंग क्षेत्र में शामिल होना चाहते हैं. आवश्यक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 3 जून 2022 तक सिटी यूनियन बैंक भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस लेख में, हमने सिटी यूनियन बैंक भर्ती 2022 के सभी महत्वपूर्ण विवरण जैसे महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates), पात्रता मानदंड, ऑनलाइन आवेदन (Online Application) करने के लिए एक सीधा लिंक प्रदान किया है.

सिटी यूनियन बैंक रिलेशनशिप मैनेजर भर्ती 2022

यह उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात और अन्य उत्तरी राज्य में काम करना चाहते हैं. सिटी यूनियन बैंक भर्ती 2022 के तहत रिलेशनशिप मैनेजर के पद के लिए आवेदन करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण लिंक अभी सक्रिय है.

सिटी यूनियन बैंक रिलेशनशिप मैनेजर भर्ती 2022 महत्वपूर्ण तिथियां

सिटी यूनियन बैंक भर्ती: 25 मई 2022

सिटी यूनियन बैंक ऑनलाइन आवेदन तारीख: 25 मई 2022

ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख: 3 जून 2022

सिटी यूनियन बैंक भर्ती 2022 आवेदन शुल्क

सिटी यूनियन बैंक ने City Union Bank में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं मांगा है.

सिटी यूनियन बैंक रिलेशनशिप मैनेजर भर्ती 2022 पात्रता मानदंड

शैक्षिक योग्यता (Educational Qualifications)

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक के साथ फ्रेशर्स अपनी शैक्षणिक योग्यता में न्यूनतम 60% कुल अंकों के साथ सिटी यूनियन बैंक भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं.

आयु सीमा (Age Limit)

सिटी यूनियन बैंक भर्ती 2022 के लिए न्यूनतम आयु 22 वर्ष है और अधिकतम आयु 27 वर्ष है.

सिटी यूनियन बैंक भर्ती 2022 चयन प्रक्रिया (City Union Bank Recruitment 2022 Selection Process)

ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Written)

साक्षात्कार (Interview)

सिटी यूनियन बैंक भर्ती 2022 ऑनलाइन आवेदन

सिटी यूनियन बैंक ने सिटी यूनियन बैंक रिलेशनशिप मैनेजर भर्ती 2022 अधिसूचना को इसकी आधिकारिक वेबसाइट cityunionbank.com पर करियर सेक्शन में 25 मई 2022 को प्रकाशित किया है.

* - The Valid through dates may change and the job seekers are advised to keep on checking and validating with the authorized organization/agency.

English Summary: City Union Bank Recruitment 2022, Relationship Manager
First Published on: 27 May 2022 05:32 PM IST
More Jobs View More Jobs

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News