1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

अब किसानों को नहीं खरीदना पड़ेगा गन्ने का बीज, सरकार दे रही मुफ्त में, जानें पूरी डिटेल

Bihar Sugarcane Scheme: किसानों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार कई सरकारी योजनाएं चला रही है. इसी बीच किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है कि बिहार सरकार मुख्यमंत्री गन्ना विकास कार्यक्रम के तहत किसानों को मुफ्त गन्ने का बीज और अनुदान दे रही है. अगर आप भी इस सब्सिडी का फायदा उठाना चाहते हैं, तो खबर को पूरा पढ़ें…

KJ Staff
KJ Staff
sugarcane
गन्ने का बीज पर मिलेगा भारी अनुदान (Image Source-AI generate)

बिहार के गन्ना किसानों को सरकार ने राहत की खबर दी है. अगर राज्य के किसान गन्ने की खेती शुरू करने और उसका रकबा बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो उनके पास बड़ा अवसर है. सरकार किसानों को मुख्यमंत्री गन्ना विकास कार्यक्रम के तहत उन्नत और प्रमाणित गन्ने के बीज की खरीद पर भारी सब्सिडी प्रदान कर रही है, जिससे किसानों की गन्ने की खेती की शुरुआती लागत में कुछ मदद हो सकती है. चलिए आगे जानते हैं इस सरकारी अनुदान का लाभ किसकों मिलेगा और आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की जरुरत होगी.

क्या है मुख्यमंत्री गन्ना विकास कार्यक्रम?

बिहार सरकार का गन्ना उद्योग विभाग राज्य में गन्ने की खेती को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री गन्ना विकास कार्यक्रम चला रहा है. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गन्ने का उत्पादन बढ़ाना है और किसानों को उन्नत किस्मों के बीज उपलब्ध कराना और खेती की उत्पादकता में सुधार करना है. आपको बता दें कि इस सरकारी योजना के तहत किसानों को प्रमाणित गन्ना बीज की खरीद पर अनुदान मुहैया कराया जाएगा, जिससे किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाली फसल प्राप्त होगी.

कितने एकड़ जमीन के लिए कर सकते हैं आवेदन?

इस योजना के तहत किसानों के लिए आवेदन की कुछ जरूरी शर्तें निर्धारित की गई हैं. योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान अधिकतम पांच एकड़ जमीन के लिए आवेदन कर सकते हैं. वहीं, प्रति एकड़ अधिकतम 25 क्विंटल गन्ना बीज का प्रावधान किया गया है. इसका मतलब है कि किसान अपनी खेती के रकबे के अनुसार बीज की आवश्यकता का विवरण आवेदन फॉर्म में दर्ज कर सकते हैं. हालांकि, आवेदन करते समय जमीन से संबंधित सही जानकारी देना जरूरी है.

आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी?

मुख्यमंत्री गन्ना विकास कार्यक्रम की बीज विकास योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे, जिनमें शामिल है-

  • कृषि विभाग का DBT पंजीकरण नंबर

  • गन्ना किसान पंजीकरण संख्या

  • जमीन की अद्यतन रसीद

  • LPC प्रमाणपत्र

  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर

  • पट्टा या लीज दस्तावेज

कैसे करें आवेदन और क्या है आवेदन की अंतिम तिथि?

इस योजना के लिए किसानों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. इच्छुक किसान घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए बिहार गन्ना उद्योग विभाग ने केन केयर पोर्टल उपलब्ध कराया गया है. अगर किसान भाई इस सरकारी अनुदान का लाभ उठाना चाहते हैं, तो वह बिहार गन्ना उद्योग विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://ccs.bihar.gov.in/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस बात का ख्याल रखें की योजना में 16 नवंबर तक करें आवेदन कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Free Sugarcane Seeds for Farmers in Bihar Application Deadline and Process Published on: 10 November 2026, 04:35 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News