देश के किसान भाई बड़े पैमाने पर खेती करते हैं और और ऐसे में हर किसान को बेहतर तरीके से खेती करने के लिए कृषि यंत्र की आवश्यकता होती है, लेकिन हर किसान का इतना बजट नहीं होता है कि वह कृषि उपकरण खरीद सकें. साथ ही कभी-कभी ऐसा होता है किसानों को समय पर मजदूर नहीं मिलते जिस कारण उनके बुआई, कटाई का काम समय पर नहीं हो पाता. ऐसे में उन किसानों के लिए कृषि उपकरण बैंक एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, जिसकी मदद से वह अपने खेती के कामों को समय पर पूरा कर सकते हैं.
कृषि उपकरण बैंक योजना क्या है?
कृषि उपकरण बैंक ग्रामीण किसानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है, क्योंकि अक्सर छोटे किसानों को कृषि मशीनों की किल्लत का सामना करना पड़ता है और उनकी आर्थिक स्थिति भी इतनी मजबूत नहीं होती है कि वह महंगे कृषि यंत्र की खरीद कर सकें. ऐसे कृषि उपकरण बैंक योजना किसानों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है, जिसके तहत कृषि उपकरण किसान किराये पर लेकर अपने सभी खेती के कामों को पूरा कर सकते हैं और अच्छी इनकम आर्जित कर सकते हैं.
कितने लाख के कृषि उपकरणों पर अनुदान मिलेगा?
कृषि उपकरण बैंक योजना किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं. इस सरकारी योजना के तहत सरकार पलामू में कृषि उपकरण बैंक योजना के तहत किसान समूहों को भारी अनुदान प्रदान करा रही है. यानी की इस योजना के तहत किसान 80 प्रतिशत तक सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही बता दे कि इस सरकारी योजना के अंतर्गत किसान 10 लाख के कृषि उपकरण पर किसान 8 लाख तक की सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं.
किन कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान?
अगर आप इस सरकारी योजना में आवेदन करना चाहते हैं और यह जानना चाहते हैं कि किन कृषि यंत्र पर अनुदान प्राप्त कर सकते हैं, तो बता दे कि किसानों को कृषि उपकरण बैंक योजना के तहत पलामू के किसानों को ट्रैक्टर, रोटावेटर, कैसबिल, रीपर, वीडर और राइस ट्रांसप्लांटर जैसे कृषि उपकरण पर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी प्राप्त कर कृषि यंत्र प्राप्त कर सकते हैं.
कहां करें आवेदन?
अगर आप भी इस सरकारी योजना में शामिल होने की सोच रहे हैं, तो यह योजना आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं, क्योंकि कृषि उपकरण बैंक योजना के तहत किसान किराये पर आसानी से कृषि उपकरण प्राप्त कर अपने खेती के सभी कामों को आसानी से कर सकते हैं. साथ ही आप इस बात को अच्छे से समझ लीजिए की इस योजना का लाभ व्यक्तिगत किसानों के बजाय समूहों के माध्यम से दिया जाएगा. ऐसे में इच्छुक किसान समूह आवेदन के लिए डालटनगंज स्थित भूमि संरक्षण कार्यालय में आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments