डॉ एस के सिंह
प्रोफेसर (डॉ.) एस.के. सिंह, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, बिहार में पादप रोग एवं सूत्रकृमि विज्ञान विभाग और केला अनुसंधान केंद्र, गोरौल के प्रमुख हैं। फलों पर आईसीएआर-अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हुए, उन्होंने सह-प्रधान अन्वेषक के रूप में 15 वर्ष और प्रधान अन्वेषक के रूप में एक दशक तक कार्य किया है। डॉ सिंह ने QRT सदस्य के रूप में CIAH, बीकानेर और ICAR-AICRP शुष्क क्षेत्र बागवानीके पांच साल के शोध (2017-2022) की समीक्षा करना भी शामिल है। उनके नेतृत्व में फल रोग विज्ञान में उल्लेखनीय शोध हुआ है। डॉ सिंह के नेतृत्व में विकसित कई तकनीकों को ICAR एवं डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों के लाभार्थ रिलीज़ किया है। डॉ. सिंह ने तीन वर्षों तक विश्वविद्यालय में एसोसिएट डायरेक्टर रिसर्च के रूप में कार्य किया और विभिन्न विश्वविद्यालय एवं बाहरी वित्त पोषित परियोजनाओं का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया। उन्होंने 75 से अधिक शोध पत्र और 15 से अधिक पुस्तकें, मैनुअल और तकनीकी बुलेटिन प्रकाशित किए हैं। पादप रोग विज्ञान और केला अनुसंधान में उनकी विशेषज्ञता ने उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर तकनीकी सत्रों का नेतृत्व करने का अवसर दिया। एक प्रभावशाली प्रबंधक और शिक्षाविद् के रूप में, डॉ. सिंह का कार्य टिकाऊ कृषि प्रथाओं, पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों और किसानों की आजीविका में सुधार पर केंद्रित है। शैक्षणिक, शोध और प्रसार प्रयासों के माध्यम से, वे भारतीय कृषि और कृषक समुदाय को सशक्त बनाने में योगदान दे रहे हैं।
हम व्हाट्सएप पर हैं! कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मोबाइल में पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप से जुड़ें.
Join on WhatsAppहमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.
Subscribe NewslettersLatest feeds
-
News
सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, लापरवाही करने वाली एजेंसियां होंगी ब्लैकलिस्ट: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह
-
News
Dairy Farming: 10 देसी गायों की डेयरी लगाएं और पाएं ₹11.80 लाख की सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
-
News
दिवाली से पहले ₹2,000 मिलेंगे या नहीं? PM-Kisan लाभार्थी ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
-
Farm Activities
Kharif Seed Storage: घर पर बीज भंडारण करते समय न करें ये गलती, वरना खराब हो सकता है बीज
-
News
Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी
-
News
बस्तर से राष्ट्रीय कृषि नेतृत्व के शिखर तक पहुंचे डॉ. राजाराम त्रिपाठी, ‘एग्री-100’ में चयनित
-
News
किसानों के लिए कमाल की तकनीक! 90-110 दिनों में तैयार होगी जैविक खाद
-
Lifestyle
कम हो रही बोन डेंसिटी को ऐसे रखें कंट्रोल, मजबूत हड्डियों के लिए डाइट में शामिल करें ये जरूरी चीजें
-
News
खड़ी मशीन बनेगी कमाई का जरिया! किसानों और मशीन मालिकों को जोड़ रहा डिजिटल प्लेटफॉर्म
-
Government Scheme
सोलर लाइट ट्रैप से फसल बचाएं, कीटनाशक का खर्च घटाएं, सिर्फ 204 रुपये में मिल रहा उपकरण, यहां जानें सबकुछ..