1. Home
  2. मौसम

Weather Report Today: केरल, महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में बारिश, जानिए अपने शहर का हाल

एक तरफ़ जहां उत्तर-प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत में मौसम साफ़ और शुष्क है तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण पश्चिम के कुछ राज्यों में अब भी बारिश का सिलसिला जारी है.

मोहम्मद समीर
Weather uptade today 18 October
Weather uptade today 18 October

एक तरफ़ जहां उत्तर-प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत में मौसम साफ़ और शुष्क है तो वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड, हिमाचल और इनके आस-पास के राज्यों में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. अगर बात करें दक्षिण पश्चिम की तो यहां के कुछ राज्यों में अब भी बारिश का सिलसिला जारी है.

ऐसा रहेगा दिल्ली का हाल-

देश की राजधानी दिल्ली में अब धूप खिल रही है. IMD की रिपोर्ट के मुताबिक़ आज 18 अक्टूबर को यहां का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. दिल्ली का मौसम भले साफ़ हो पर यहां प्रदूषण बढ़ रहा है. दिल्ली के ज़्यादातर इलाक़ों की एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ख़राब श्रेणी में है.

यूपी में मौसम साफ़ रहने का अनुमान-

यूपी की राजधानी लखनऊ में आसमान साफ़ रहेगा. शहर में आज मंगलवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का आसार है. बात दिल्ली से सटे ग़ाज़ियाबाद की करें तो यहां न्यूनतम 19 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री तापमान रह सकता है. यानि शहर में मौसम साफ़ रहेगा.

बारिश से बेहाल महाराष्ट्र के कई शहर-

महाराष्ट्र में पुणे समेत कई शहर बारिश के कहर से बेहाल हैं. पुणे में भीषण बारिश से सड़कों के किनारे लगे पेड़ उखड़ गए हैं. मौसम विभाग ने पुणे सहित कई इलाक़ों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alertजारी किया है.

ये भी पढ़ें: पहाड़ों में जल्द शुरू होगी बर्फबारी, जानिए दिल्ली में कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड

पुणे में भीषण बारिश से उखड़े पेड़
पुणे में भीषण बारिश से उखड़े पेड़

जानें अपने शहर के मौसम का हाल-

   शहर

  न्यूनतम तापमान

  अधिकतम तापमान

   दिल्ली

     17

          32

लखनऊ

     21

          32

मुंबई

     26

          34

पटना

     21

          31

जयपुर

     19

          32

जम्मू

     16

          30

लेह

     -3

          10

शिमला

     16

          26

चंडीगढ़

     18

          34

भोपाल

     18

          30

अहमदाबाद

     21

          35

 

गोवा सहित इन राज्यों में होगी बारिश-

केरल, गोवा, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की या कम बारिश होगी पर कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है.

आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, मराठवाड़ा, विदर्भ और दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मिजोरम, मणिपुर का  हाल भी कुछ ऐसा ही रहेगा यहां भी हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि झारखंड, ओडिशा में हल्की बारिश की उम्मीद है.

English Summary: weather uptade today 18 October Published on: 18 October 2022, 11:06 AM IST

Like this article?

Hey! I am मोहम्मद समीर . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News