1. Home
  2. मौसम

देश के इन हिस्सों में होगी बर्फबारी

इस सप्ताह उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर बर्फबारी होने के आसार है. दिल्ली और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कोहरे के साथ शीतलहर भी चलेगी। इसके आलावा दक्षिण भारत में मौसम शुष्क और गरम रहेगा।

प्रभाकर मिश्र

इस सप्ताह उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर बर्फबारी होने के आसार है. दिल्ली और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कोहरे के साथ शीतलहर भी चलेगी। इसके आलावा दक्षिण भारत में मौसम शुष्क और गरम रहेगा।

एक नया पश्चिमी विक्षोभ 10 जनवरी को फिर से पहाड़ों को प्रभावित करेगा। इसके चलते 10 से 13 जनवरी के बीच कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर और उत्तराखंड में कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार है. पंजाब और हरियाणा के उत्तरी भागों में भी 12 जनवरी को बारिश होगी।

मध्य भारत के सभी भागों में इस सप्ताह मौसम शुष्क बना रहेगा। छत्तीसगढ़, दक्षिणी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। राजस्थान, गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी 1-2 डिग्री की कमी की संभावना है। हालांकि महाराष्ट्र, गुजरात के कुछ हिस्सों और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 11 जनवरी से रात के तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी क्योंकि उत्तरी हवाओं का रूख दक्षिण-पूर्वी हवाओं में बदल जायेगा।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई इलाके और उत्तरी बिहार के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।  इसके आलावा कई स्थानों पर बेहद घना कोहरा छाने की संभावना है। उसके बाद कोहरे में कमी आएगी।

अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में 7 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की धीमी गति की बारिश होने की संभावना है. उत्तरी भागों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। उसके बाद बारिश कम हो जाएगी। दक्षिण भारत के शेष स्थानों पर  मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तरी-आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी लेकिन उसके बाद पारा फिर से ऊपर जाएगा क्योंकि दक्षिण-पूर्वी क्षे में गर्म हवाएँ चलना शुरू हो जाएंगी।

English Summary: Weather forecast: snowfall in these parts of the country Published on: 10 January 2019, 11:49 AM IST

Like this article?

Hey! I am प्रभाकर मिश्र. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News