1. Home
  2. मौसम

मॉनसून फिर होगा एक्टिव! ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Weather Update: देश के कई हिस्सों में मॉनसून में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. कहीं तेज बारिश ने आफत मचा रखी है, तो कहीं लोग उमस भरी गर्मी से परेशान है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने ओडिशा समेत पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है. आइए आगे जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज..

KJ Staff
weather
ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी (Image Source-AI generate)

भारत के कई हिस्सों में  मॉनसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है. बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में बन रहे मौसम सिस्टम के चलते ओडिशा समेत पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने ओडिशा समेत कई राज्यों में मौसम खराब होने की चेतावनी जारी की है, जिससे तापमान में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. IMD के अनुसार इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 34°C से 36°C के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 25°C से 27°C के बीच रहने की उम्मीद है. दिल्ली के ज़्यादातर हिस्सों में हवाएँ मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेंगी और सुबह के समय इनकी गति 25 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है. यानी की बारिश होने की कोई संभावना नहीं हैं.

ओडिशा में सबसे ज्यादा बारिश का खतरा

कम दबाव के क्षेत्र के बनने का सबसे ज्यादा असर पूर्वी भारत के राज्यों पर देखने को मिल सकता है. ओडिशा में 9 से 11 सितंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 10 सितंबर को कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश हो सकती है.

राज्य में 9 से 11 सितंबर के दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा के झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. 10 और 12 सितंबर को भी कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है.

पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में भी बारिश

गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 9 से 11 सितंबर के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं, झारखंड और बिहार में भी बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी. मौसम विभाग के अनुसार, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में 9 से 12 सितंबर तक व्यापक बारिश हो सकती है. इसके बाद 13 से 15 सितंबर के बीच भी इन राज्यों में बारिश जारी रहने का अनुमान है.

बिहार में 10 से 15 सितंबर के दौरान कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. वहीं, 9 से 10 सितंबर के बीच कुछ इलाकों में भारी बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है.

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी बढ़ेगा बारिश का असर

मध्य भारत में भी मॉनसून गतिविधियां तेज होने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में 10 से 15 सितंबर के दौरान कई इलाकों में बारिश हो सकती है. 12 सितंबर को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है.

पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 12 से 15 सितंबर के दौरान व्यापक बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 11 से 14 सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं.

उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

उत्तर-पश्चिम भारत में भी अगले कुछ दिनों में बारिश देखने को मिल सकती है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 9 से 15 सितंबर के बीच छिटपुट से लेकर कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान है.

हिमाचल प्रदेश में 9 से 13 सितंबर और उत्तराखंड में 9-10 सितंबर तथा 15 सितंबर को बारिश हो सकती है. इसके बाद 11 से 14 सितंबर के दौरान उत्तराखंड में कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है.

हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी 9 से 15 सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं. 14 और 15 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 9 और 10 सितंबर को गरज-चमक के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Monsoon Rain Alert Heavy Rain Odisha Imd Weather Update Published on: 10 September 2026, 10:05 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News