1. Home
  2. मौसम

मानसून का कहर जारी! यूपी-बिहार समेत 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

Weather News: देशभर में मौसम अपने मिजाज बदलता नजर आ रहा है. कहीं तेज बारिश तो कहीं उमस भरी गर्मी. इस दौरान भारतीय मौसम विभाग IMD ने उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे इलाकों में बारिश होने की आशंका जताई है. आइए आगे जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल..

KJ Staff
weather
देशभर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज जानें (Image Source-AI generate)

भारत में पिछले कई महीनों से मानसून एक्टिव है और इस दौरान कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है. इस दौरान पहाड़ी इलाकों में बारिश होने का सिलसिला जारी है, जिससे लोगों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. भारतीय मौसम विभागा IMD ने इसी के चलते 10-14 सितंबर के बीच भारतस के कई हिस्सों में तेज मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

उत्तर-पश्चिम इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून ने अपना कहर बरपा रखा है. यानी कई राज्यों में तेज बारिश का होना जारी है और कई राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. इसी दौरान भारतीय मौसम विभाग IMD 11 से 14 सितंबर के बीच उत्तराखंड में आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ व्यापक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.

वहीं,  हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब, पूर्वी राजस्थान में 14 से 15 सितंबर के बीच आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ व्यापक बारिश होने की संभावना है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान की संभावना?

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इस दौरान इन राज्यों में लोगों को भीषण बारिश का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग IMD ने 12 से 14 सितंबर के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश में; 11 से 14 सितंबर के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में और 10 से 16 सितंबर के बीच छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ व्यापक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है और साथ ही इन क्षेत्रों में रह रहे लोगों से सावधानी बरतनें की अपील की है.

पूर्वी इलाकों में व्यापक बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वी क्षेत्रों में 10 से 16 सितंबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में व्यापक इलाकों काफी व्यापक से लेकर व्यापक तक में बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया है.

वहीं, IMD के अनुसार 14 से 16 सितंबर के बीच गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल,झारखंड और बिहार ओडिशा में कुछ जगहों पर बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना जताई है. ऐसे में इन क्षेत्र के लोग घरों के बाहर जाते वक्त सावधानी बरतें.

पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 6 दिनों मानसून का कहर

पूर्वोत्तर भारत में अगले 6 दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने इस दौरान क्षेत्र के इन इलाकों जिनमें अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में 10 से 16 सितंबर के बीच तेज बारिश और कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया है.

पश्चिम और दक्षिण राज्यों में झमाझम बारिश की आशंका

पश्चिम और दक्षिण राज्यों में मौसम जल्द ही यूर्टन लेगा जिससे इन इलाकों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात में 11-16 सितंबर के बीच भारी बारिश होने की संभावना जताई है. साथ ही 11-13 सितंबर के दौरान मराठवाड़ा में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा की गति, जो 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है और बिजली गिरने की भी IMD ने चेतावनी जताई है.

10-16 सितंबर के दौरान तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में; 13-16 सितंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा केरल और माहे में 12-13 सितंबर के दौरान लक्षद्वीप में; और तेलंगाना में कहीं-कहीं से लेकर काफी इलाकों में बारिश होने का IMD ने आशंका जताई है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Heavy Rain Alert Up-Bihar 20 States Thunderstorm Weather Update Published on: 11 September 2026, 10:23 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News