1. Home
  2. मौसम

बिहार समेत कई इलाकों में मौसम लेगा यूर्टन! IMD ने 10 से अधिक राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट किया जारी..

Weather News: देश में लगातार मौसम करवट ले रहा है कभी तेज उमस भरी गर्मी तो कभी तेज झमाझम बारिश. सिंतबर की शुरुआत से तापमान में थोड़ी उमस देखने को मिल रही है. भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार अगले 3-4 दिनों में भारत के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है..

KJ Staff
weather
मौसम की ताजा अपडेट जानें (Image Source-AI generate)

दिल्ली-NCR समेत भारत के कई हिस्सों में उमस भरे मौसम की मार लोगों को झेलनी पड़ रही है और कई दिनों से बारिश न  होने के कारण तापमान में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग IMD ने इस दौरान 11 से 14 सितंबर के बीच छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की आशंका जताई है. आइए आगे जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल.

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ीस इलाकों में मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है. इन इलाकों में तेज बारिश का होना जारी है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने हिमाचल प्रदेश में 13–14 सितंबर और उत्तराखंड में 10–14 सितंबर को काफी बड़े इलाकों में बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है और इस दौरान तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है.

मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले 5 दिनों बारिश की संभावना

मध्य भारत के कई क्षेत्रों में मौसम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. भारतीय मौसम विभाग IMD का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी मध्य प्रदेश में 12–14 सितंबर और छत्तीसगढ़ व पूर्वी मध्य प्रदेश में 8–14 सितंबर को  काफी बड़े इलाकों में बारिश होने के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका है.

इसके अलावा, पूर्वी भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम 8–14 सितंबर गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल 8–14 सितंबर झारखंड, बिहार, ओडिशा के बड़े हिस्सों में बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की IMD ने संभावना जताई है.

पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

पूर्वोत्तर राज्यों में भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार 10-14 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में IMD ने खराब मौसम होने की चेतावनी जारी कर दी है. इस दौरान इन इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश और आंधी-तूफान और बिजली चमकने की संभावना जताई है. ऐसे में इन इलाकों के लोग घरों से बाहर जाते वक्त सावधानी जरुर बरतें.

पश्चिमी और दक्षिण भारत के हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिमी और दक्षिण भारत के हिस्सों में मौसम करवट ले सकता है और भारतीय मौसम विभाग IMD ने 8-14 सितंबर के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में काफी ज़्यादा से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना जताई है.

वहीं, 8-12 सितंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 12-14 सितंबर के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में साथ ही 10-11 सितंबर के दौरान दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में बिजली कड़कने और तेज हवाएं 40-50 किमी/घंटा, झोंके 60 किमी/घंटा तक के साथ कहीं-कहीं आंधी-तूफान आने की चेतावनी जारी की है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Weather Update Several States Including Bihar Imd Heavy Rain Thunderstorm Alert Published on: 09 September 2026, 10:13 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News