1. Home
  2. मौसम

जून में मानसून की दस्तक! 17 से अधिक राज्यों में IMD ने आंधी-बारिश का अलर्ट किया जारी, जानें देशभर के मौसम का हाल..

Monsoon Alert: देश में 24 घंटों के दौरान मौसम करवट ले सकता है और इस दौरान केरल में दक्षिण-पश्चिम भारत में मौसम खराब हो सकता है. मौसम विभाग IMD ने अगले 6-7 दिनों के भीतर कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है. आइए आगे जानें देशभर के मौसम का हाल..

KJ Staff
weather
17 से अधिक राज्यों में IMD ने आंधी-बारिश का अलर्ट किया (Image Source-AI generate)

जून की शुरुआत होते ही मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं कहीं तेज झमाझम बारिश तो कहीं आंधी तूफान. इसी के चलते IMD ने अगले 24 घंटों के दौरान केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून शुरू होने की संभावना जताई है और इस दौरान इन क्षेत्रों में 7 दिनों तक लोगों को भारी से बहुत भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है. भारतीय मौसम विभाग ने इसी को देखते हुए कई राज्यों के लिए मध्यम से गंभीर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.

आज राजधानी में कैसा रहेगा मौसम?

आज दिल्ली-NCR में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, और सुबह के समय आम तौर पर पूरी तरह से बादलों से घिर जाएगा. दोपहर से शाम तक, हल्की बारिश का एक दौर आ सकता है, जिसके साथ गरज, बिजली चमकना, धूल भरी आंधी और तेज़ हवाएँ चल सकती हैं; हवा की गति 40–50 किमी प्रति घंटे तक पहुँच सकती है, और झोंकों के साथ यह 60 किमी प्रति घंटे तक भी जा सकती है. ऐसे में दिल्ली में, अधिकतम और न्यूनतम तापमान 38°C से 40°C और 27°C से 29°C के बीच रहने की उम्मीद है.

अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड सहित कई क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग IMD के अनुमान के मुताबिक पूर्वोतर भारत में एक सप्ताह तक मौसम खराब रह सकता है. इस दौरान अरुणाचल प्रदेश में नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 6–7 जून के दौरान कुछ जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. इसके अतिरिक्त, असम और मेघालय में 8–9 जून के दौरान कुछ जगहों पर बहुत भारी वर्षा होने की भी आशंका है.

दक्षिण, तमिलनाडु, पुडुचेरी कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी

दक्षिण भारत के कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है और यह चेतावनी दी है कि एक हफ्ते तक इन क्षेत्रों में मानसून की आवाजाही लगी रहेगी. इस दौरान कर्नाटक में 3-5 जून और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 5-9 जून के दौरान तेलंगाना में तेज़ हवाएँ 40-50 किमी प्रति घंटे तक चलने के साथ मध्यम बारिश होने की आशंका है.

वहीं, 3-8 जून के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में; 3-6 जून के दौरान लक्षद्वीप में 4-7 जून के दौरान तटीय कर्नाटक 3-7 जून के दौरान दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में, कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, 3-9 जून के दौरान केरल और माहे में 3 जून को  8-9 जून के दौरान तटीय कर्नाटक में भी भारी बारिश हो सकती है.

पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी भारत में कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार पूर्वी भारत में मौसम यूर्टन लेगा और इलस दौरान 6–9 जून के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार में 3–9 जून के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 4–9 जून के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 3–7 जून के दौरान झारखंड,ओडिशा  में 4–7 जून के दौरान ओडिशा कुछ जगहों पर गरज, बिजली चमकने और तेज़ हवाओंके साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

इसके अलावा, 5–6 जून के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, और पंजाब तेज़ हवाएं 40–50 किमी प्रति घंटे तक चलने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे इलाके के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.

मध्य और पश्चिमी भारत में आंधी-बारिश की संभावना

मध्य भारत में 3-5 नवंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश 4-5 नवंबर के दौरान छत्तीसगढ़ में, गरज, बिजली चमकने और तेज़ हवाओं (50-60 किमी प्रति घंटे तक की गति) के साथ कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 

वहीं, 3-7 नवंबर के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में 3-6 नवंबर के दौरान मराठवाड़ा और 3-5 नवंबर के दौरान गुजरात क्षेत्र तथा सौराष्ट्र और कच्छ में, गरज, बिजली चमकने और तेज़ हवाओंके साथ कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है. इसके अलावा, 3-5 नवंबर के दौरान 8-9 जून को कोंकण और गोवा में; तथा 5 नवंबर को मध्य महाराष्ट्र में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Monsoon Arrives in June Imd Issues Storm and Rain Alert For 17 States Weather Forecast Published on: 04 June 2026, 11:52 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News