देश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम विभाग IMD के मुताबिक, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश और मराठवाड़ा में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि दर्ज की गई है, जिससे इन इलाके के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. IMD के अनुसार इस सप्ताह कई दिनों तक, उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों के साथ-साथ दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्र में मध्यम से गंभीर गरज-चमक के साथ तूफ़ानी हवाएँ चलने की संभावना है.
आज राजधानी में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
आज दिल्ली-NCR में आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी. दोपहर और शाम के बीच, गरज-बिजली और तेज़ हवाओं के साथ बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. दिल्ली में, अधिकतम और न्यूनतम तापमान 37°C से 39°C और 26°C से 28°C के बीच रहने की उम्मीद है. ऐसे में राजधानी के लोगों को भीषण गर्मी के प्रकोप से राहत मिलेगी.
पूर्वोत्तर भारत 5 दिनों मौसम रहेगा खराब
मौसम विभाग IMD ने अगले 5 दिनों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिसके साथ गरज, बिजली चमकने और तेज़ हवाएँ जिनकी गति 40-50 किमी प्रति घंटा तक चल सकती हैं. वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 3 से 8 जून तक, और असम तथा मेघालय में 5 से 8 जून तक कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है.
दक्षिण और पूर्वी भारत में भारी बारिश येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार 2 जून से 6 जून के दौरान केरल, माहे और लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में गरज, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, IMD के मुताबिक 2-8 जून के दौरान केरल और माहे में भी भारी बारिश होने की मौसम विभाग के आशंका जताई है.
इसके अलावा, पूर्वी भारत में 2 से 8 जून के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और 2 से 8 जून के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तथा झारखंड में 2 जून और फिर 4 से 8 जून के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में 2, 7 और 8 जून को बिहार में 2 से 6 जून के दौरान ओडिशा में गरज, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ छिटपुट से मध्यम बारिश होने का IMD ने अलर्ट जारी किया है.
उत्तर-पश्चिमी, मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड में 2 से 6 जून तक, और हिमाचल प्रदेश में 3 से 5 जून तक, कहीं-कहीं से लेकर व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है.
हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 2 से 6 जून तक, पंजाब में 3 से 6 जून पश्चिमी राजस्थान में 2 से 4 जून और पूर्वी राजस्थान में 2 से 5 जून तक, कहीं-कहीं से लेकर व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज़ हवाएँ जिनकी गति 40-50 किमी प्रति घंटा तक पहुँच सकती है.
वहीं,मध्य प्रदेश, बर्दवान, छत्तीसगढ़ इन क्षेत्रों में अगले 5 दिनों के दौरान, कहीं-कहीं से लेकर मध्यम बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज़ हवाएँ संभावना है और मध्य प्रदेश में 2 और 4 जून को, कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments