1. Home
  2. मौसम

देश के कई राज्यों में बारिश! IMD का 20 से अधिक राज्यों में आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट, जानें मौसम ताजा अपडेट..

Weather Update: देशभर में मौसम करवट लेता नजर आ रहा है. दिल्ली-NCR से लेकर यूपी समेत कई राज्यों में मौसम ने अपने मिजाज बदल लिए है. इस दौरान मौसम विभाग IMD ने 26 अक्टूबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है. चलिए आगे जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज…

KJ Staff
weather
मौसम ताजा खबर (Image Source-AI generate)

दिल्ली-NCR में मौसम करवट लेता नजर आ रहा है. इसी के चलते मौसम विभाग IMD ने पश्चिम भारत में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. वहीं, मध्य भारत के मध्य प्रदेश में भी मौसम बदलने के आसार नजर आ रहे हैं और अक्टूबर के महीने में लोगों को ठंड का एहसास हो गया है. आइए आगे जानते हैं देशभर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज.

उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम ने यूर्टन लें लिया है और इस दौरन मौसम विभाग के अनुसार, 23 से 25 अक्टूबर के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 24 और 25 अक्टूबर को, जबकि उत्तराखंड में 23 से 26 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना है.

इसके अलावा, 24-25 अक्टूबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. राजस्थान में भी मौसम बदलने के आसार हैं. पश्चिमी राजस्थान में 24 अक्टूबर और पूर्वी राजस्थान में 20 अक्टूबर को बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में बदलेगा मौसम

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मध्य भारत में भी बारिश और आंधी-तूफान का असर देखने को मिल सकता है. इस दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में 20 से 23 अक्टूबर तक और पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 तथा 21 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 20 से 23 अक्टूबर के दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

अंडमान-निकोबार और ओडिशा में बारिश का अलर्ट

पूर्वी भारत में तेज बारिश इलाके के लोगों के लिए आफत खड़ी कर सकती है. मौसम विभाग IMD ने इसी दौरान पूर्वी भारत में अंडमान, निकोबार द्वीप समूह में 20 से 26 अक्टूबर तक व्यापक स्तर पर बारिश होने की आंशका जताई है. वहीं, ओडिशा में 20 और 26 अक्टूबर को कुछ जगहों पर बारिश होने की भी चेतावनी जारी कर दी है. ऐसे में इलाके के लोग सावधानी बरतें.

महाराष्ट्र में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग IMD ने पश्चिमी भारत में कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 20 से 23 अक्टूबर के बीच बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान IMD ने जताया है.

दक्षिण भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण भारत में अगले कई दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 20 से 22 अक्टूबर फिर 23 से 26 अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है. केरल, माहे और लक्षद्वीप में 20 से 26 अक्टूबर तक बारिश का अनुमान है.

इसके अलावा, तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 22 से 24 अक्टूबर के दौरान व्यापक बारिश हो सकती है और तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा में 20 से 26 अक्टूबर के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Weather Alert Rain Thunderstorm Lightning over 20 States India Weather Update Published on: 21 October 2026, 10:30 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News