1. Home
  2. मौसम

IMD Rain Alert: 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन राज्यों में आंधी-बिजली का खतरा

Weather Update: देशभर में मौसम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं और हिमालय इलाकों में भी तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार 10 और 11 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हिमाचल और उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश और ऊंचे पहाड़ों पर पहली बर्फबारी हो सकती है. आइए जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल…

KJ Staff
weather
11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Image Source-AI generate)

दिल्ली-NCR समेत देशभर में मौसम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं का चलना जारी है, तो पहाड़ी ऊपरी इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग IMD के मुताबिक 10-11 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हिमाचल और उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश और ऊंचे पहाड़ों पर पहली बर्फबारी की संभावना है. इस दौरान इन इलाकों में तापमान में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

दक्षिण भारत में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने वाली हैं. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 4 से 6 नवंबर और फिर 9 से 10 नवंबर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, 7 और 8 नवंबर को इन क्षेत्रों में कई स्थानों पर व्यापक बारिश होने की संभावना है. 

इसके अलावा तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, लक्षद्वीप, रायलसीमा तथा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 4 से 10 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है. उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 4 और 5 नवंबर को बारिश हो सकती है. 

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में झमाझम बारिश

दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा सतर्कता तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना के लिए जारी की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के साथ रायलसीमा में 6 से 8 नवंबर के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा की गति कुछ समय के लिए 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. 4 से 8 नवंबर के बीच इन क्षेत्रों में तेज सतही हवाएं भी चल सकती हैं. ऐसे में इलाके के लोग सावधानी बरतें.

केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में गरज-चमक के साथ बारिश

केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी तथा कराईकल में 4 से 8 नवंबर के दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. वहीं, तटीय कर्नाटक में 4 और 5 नवंबर को आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा बना रह सकता है. वहीं, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 4 से 6 नवंबर के बीच भारी बारिश का अनुमान है. 

मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम?

दक्षिण भारत के अलावा मध्य भारत के कुछ राज्यों में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है. IMD के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश में 4 नवंबर को, विदर्भ में 4 और 5 नवंबर को तथा छत्तीसगढ़ में 4 से 6 नवंबर के दौरान कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है.

ओडिशा और अंडमान-निकोबार में बारिश का दौर

पूर्वी भारत में भी मौसम की गतिविधियां तेज रहने वाली हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 8 से 10 नवंबर के दौरान काफी व्यापक से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है. वहीं, 4 से 7 नवंबर के दौरान भी यहां कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है और ओडिशा में 4 से 7 नवंबर तक बारिश का अनुमान है.

इसके अलावा 4 और 5 नवंबर को राज्य के कुछ इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है. 

उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?

दक्षिण और पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है, वहीं उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के लिए फिलहाल राहत की खबर है. मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह इन क्षेत्रों में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Rain Alert Heavy Rain Warning 11 States 60 kmph Winds Thunderstorms Lightning Published on: 06 November 2026, 12:18 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News