1. Home
  2. ग्रामीण उद्योग

छोटे कमरे से बड़ा बिजनेस! ₹20-50 हजार में शुरू करें सैलून और कमाएं अच्छी आमदनी

Business Idea: आज के समय में जिस तरह से रोजगार की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है. इसी को देखते हुए लोग बिजनेस की ओर बेहद ही तेजी से बढ़ रहै हैं और अगर आप भी गांव या फिर कस्बे में रहते हैं और अपना करोबार शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो सैलून बिजनेस आपके लिए उचित विकल्प हो सकता है, जो कब बजट में तगड़ा मुनाफा दिला सकता है. जानें सैलून बिजनेस खर्च से लेकर शुरुआत तक का पूरा गणित.

KJ Staff
salon
सैलून बिजनेस (Image Source-AI generate)

Salon Business Idea:अगर आप गांव में रहकर अपना खुद का कोई अपना काम शुरु करने का विचार बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है. अक्सर गांव में देखा जाता है कि महिलाएं गावं-गांव रोजगार की तलाश में घूमती रहती है, लेकिन उनको उनकी पसंद का कोई काम नहीं मिल पाता और अगर मिलता है तो वेतन अच्छा नहीं मिलता. ऐसे में हर महिला का बस यह सपना होता है कि वह अपना खुद का कोई बिजनेस शुरु करें. ऐसे में सैलून बिजनेस महिलाओं के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है.

सैलून बिजनेस में क्या फायदा है?

आज के समय में गांव हो या फिर कस्बा हर जगह सैलून देखने को ही मिल जाते हैं, लेकिन शायद आप यह नहीं जानते होंगे की सैलून करोबार की शुरुआत कर अच्छी इनकम भी आसानी से की जा सकती है. यानी की सैलून बिजनेस की शुरुआत करने के लिए किसी बड़ी दुकान या फिर भारी निवेश की कोई आवश्यकता नहीं होती है. इस बिजनेस की शुरुआत एक छोटे कमरे से भी की जा सकती है.

इसके अलावा, इस करोबार में फेशियल, थ्रेडिंग, वैक्सिंग, हेयर कट, मेहंदी और बेसिक मेकअप जैसी सेवाएं दी जा सकती हैं. काम बढ़ने के साथ नई सेवाएं भी जोड़ी जा सकती हैं और ऐसा करने से अधिक इनकम होने की संभावनाएं बढ़ जाती है.

कितने बजट में शुरु कर सकते हैं सैलून बिजनेस?

सैलून बिजनेस एक ऐसा करोबार बन गया है, जिससे लाखों की तादाद में महिलाएं जुड़ रही है और अच्छी कमाई भी कर रही है और साथ ही आसपास की महिलाओं को रोजगार के अवसर भी दें रही है. ऐसे में अगर आप भी इस बिजनेस को शुरु करने का विचार बना रहे हैं, तो यह आपके लिए सोने पर सुहागा साबित हो सकता है. यानी की सैलून बिजनेस की शुरुआत महिलाएं केवल  20 से 50 हजार रुपये तक के छोटे निवेश के साथ शुरु कर बड़ा मुनाफा भी कमा सकती है.

करोबार शुरुआत में 5 लाख तक लोन की मिलेगी मदद

आज के समय में महिलाओं के सामने सबसे बड़ी समस्या होती है कि बिना बजट के कैसे बिजनेस की शुरुआत करें और अगर बाहर से भी लोन लेती है, तो ब्याज का बोझ झेल नहीं पाती है. ऐसे में इस परेशानी का निवारण है उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना जिसके तहत महिलाओं को  5 लाख रुपये तक के ऋण पर चार साल के लिए 100 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी की छूट दी जा रही है. इसके अलावा, इस कल्याणकारी योजना के तहत 10 प्रतिशत मार्जिन मनी सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है.

सैलून बिजनेस में कितनी आमदनी होगी?

सैलून बिजनेस एक ऐसा करोबार बन गया है, जो हर गांव हर कस्बे में शुरु किया जा रहा है और इस करोबार की शुरुआत से कई महिलाओं को रोजगार के बड़े अवसर भी मिल रहे हैं. अगर आप इस बिजनेस की शुरुआत कर रहे हैं, तो रोजाना अच्छी इनकम अर्जित कर सकते हो. यानी की सैलून में अगर रोजाना 10 ग्राहक आते हैं और हर ग्राहक से 250 रुपये की सर्विस ली जाती है, तो रोजाना आपको 2,500 तक इनकम हो सकती है.

वहीं, अगर महीने के पूरे 30 दिनों सैलून में ग्राहक आते हैं तो करीबन 75,000 रुपये महीना इनकम हो सकती है. 

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Salon Business Idea Small Room Investment 20000-50000 How to Start and Earn Income Published on: 25 September 2026, 11:44 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News