1. Home
  2. विविध

Diwali के एक दिन बाद ही लगेगा सूर्य ग्रहण, पढ़िए दिवाली और गोवर्धन पूजा पर इसका प्रभाव

Surya Grahan 2022: इस बार दीवाली के ठीक एक दिन बाद साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है. तो आइए आपको बताते हैं कि इस सूर्य ग्रहण का दीवाली और गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2022) पर क्या असर पड़ने वाला है?

कंचन मौर्य
दिवाली के ठीक एक दिन बाद यानी 25 अक्टूबर को साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा.
दिवाली के ठीक एक दिन बाद यानी 25 अक्टूबर को साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा.

Diwali Surya Grahan 2022: इस साल दिवाली (Diwali 2022 Date) का त्यौहार 24 अक्तूबर को मनाया जाएगा. बता दें कि दिवाली पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है. हिन्दू धर्म ग्रंथों की मानें, तो दिवाली का त्यौहार सुख-समृद्धि, धन-वैभव, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होता है.

इसके चलते साल 2022 में दिवाली का त्यौहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा, लेकिन बड़ी बात यह है कि दिवाली के ठीक एक दिन बाद यानी 25 अक्टूबर को साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण भी लगेगा. यानी गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2022) वाले दिन सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) भी लगने वाला है. तो आइये जानें दिवाली और गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त (Auspicious time for Diwali and Govardhan Puja) क्या है, साथ ही इस पर सूर्य ग्रहण का क्या प्रभाव पड़ने वाला है?

दिवाली 2022 तिथि (Diwali 2022 Tithi)

- दीवाली का त्यौहार: 24 अक्टूबर 2022

- कार्तिक अमावस्या तिथि शुरू: 24 तारीख को शाम 5 बजकर 28 मिनट से.

- कार्तिक अमावस्या तिथि समाप्त: 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 18 मिनट तक

सूर्य ग्रहण का सूतक काल (Surya Grahan Sutak Kaal)

पंचांग के अनुसार, साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के एक दिन बाद लगेगा. यानी ग्रहण  लगने की तिथि 25 अक्टूबर 2022 है. अगर समय की बात करें, तो यह दोपहर बाद 2 बजकर 29 मिनट पर लगेगा.

धर्म ग्रंथों के मुताबिक, सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले यानी रात को 2 बजकर 30 मिनट से शुरू हो जाएगा. मगर यह सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं है.

दिवाली से पहले किसानों को मिला बड़ा तोहफा, खेती करने के लिए सरकार देगी 35,250 रुपए

दिवाली पर सूर्य ग्रहण का क्या प्रभाव होगा?

पंचांग की मानें, तो दीवाली 24 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी, जबकि सूर्य ग्रहण 25 अक्तूबर 2022 को लगेगा. ऐसे में सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) का दीवाली की पूजा पर कोई प्रभाव नहीं होगा. इसके साथ ही दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा है, जिस दिन सूर्य ग्रहण भी लगेगा, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इस सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) का प्रभाव गोवर्धन पूजा पर भी नहीं पड़ने वाला है.

English Summary: solar eclipse on one day of Diwali, so know its effect on Diwali and Govardhan Puja Published on: 22 September 2022, 12:41 PM IST

Like this article?

Hey! I am कंचन मौर्य. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News