1. Home
  2. विविध

Happy Republic day 2023: गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर आप भी भेजें अपने प्रियजनों को ये शानदार संदेश

भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था. संविधान सभा ने यह दिन 26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वराज घोषित करने की तारीख को महत्व देने के लिए चुना था.

रवींद्र यादव
गणतंत्र दिवस संदेश
गणतंत्र दिवस संदेश

हर साल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के रुप में मनाया जाता है. इस 26 जनवरी 2023 को हम अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहे हैं. इस दिन सरकारी और निजी प्रतिष्‍ठानों में धूमधाम से तिरंगा फहराया जाता है और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं.

इतिहास

इस दिन 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था. स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में एक कानून व्यवस्था को लागू करने के लिए 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने देश के संविधान को अपनाया गया था, जो 26 जनवरी 1950 को पूरे देश में लागू किया गया था. भारत का संविधान बनने में कुल 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगे थे. इसी दिन से भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया था.

26 जनवरी को अपने प्रियजनों और मित्रों को भेजें ये खूबसूरत संदेश-

  1. आइये मिलकर लोकतंत्र का जश्न मनाएं..

     घर-घर तिरंगा लहराएं..

    देश के प्रति सम्मान जताएं..!

    हैप्पी रिपब्लिक डे 2023

  1. तैरना है तो समंदर में तैरों,

       नदी नालों में क्या रखा है,

       प्यार करना है तो वतन से करो,

       इन बेवफ़ा लोगों में क्या रखा है.

       गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

देशभक्तों से ही देश की शान है, देशभक्तों से ही देश का मान है,

       हम उस देश के फूल है यारों, जिस देश का नाम हिंदुस्तान है.

       गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

  1.  सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, हम बुलबुले हैं उसकी वो गुलसिताँ हमारा,

        पर्वत वो सबसे ऊंचा हमसाया आसमां का, वह संतरी हमारा वो पासबाँ हमारा!

       गणतंत्र दिवस की बधाइयां !! जय हिंद !!

ये भी पढ़ेंः गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देने के लिए भेजें यह संदेश

5. भारत माता तेरी गाथा,

    सबसे उँची तेरी शान..

    तेरे आगे शीश झुकाएं,

    दे तुझको हम सब सम्मान..!

    हैप्पी रिपब्लिक डे 2023

English Summary: Happy Republic day 2023: Published on: 18 January 2023, 10:38 AM IST

Like this article?

Hey! I am रवींद्र यादव. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News