1. Home
  2. ख़बरें

जियो का धमाका! 5GB डेली डेटा वाले नए प्लान्स लॉन्च, लंबी वैलिडिटी के साथ फुल स्पीड इंटरनेट

Reliance Jio Plans: अगर आप भी पूरे दिन सोशल मीडिया या गेमिंग खेलते हैं और आपका डेटा खत्म हो जाता है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने 5GB डेली डेटा के धांसू प्लान्स लेकर आई है, जो हाई-स्पीड से साथ काम करेंगा. आइए यहां जानें प्लान्स के बारे में पूरी जानकारी..

KJ Staff
jio news plans
जियो का धमाका! 5GB डेली डेटा वाले नए प्लान्स लॉन्च (Image Source-AI generate)

आज के समय में हर किसी के पास स्मार्टफोन है और हर कोई सोशल मीडिया यूर्जर है. ऐसे में सभी को हाई-स्पीड इंटरनेट की आवश्यकता पड़ती है, लेकिन इंटरनेट के महंगे प्लान्स के साथ लंबी वैलिडिटी नहीं मिलती है. इसी क्रम में टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने पोर्टफोलियो में ऐसे दमदार प्रीपेड प्लान्स जोड़े हैं, जिनमें रोजाना 5GB डेटा मिलता है. खास बात यह है कि इन प्लान्स में लंबी वैलिडिटी के साथ अतिरिक्त डेटा भी दिया जा रहा है.

जियो का ₹4199 वाला प्रीमियम प्लान

अगर आप जियो यूजर्स के लिए लिस्ट में सबसे ऊपर आता है. जियो का ₹4199 का प्लान यह प्लान उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जिन्हें लगातार हाई डेटा की जरूरत रहती है. इसमें 168 दिनों की बेस वैलिडिटी मिलती है, साथ ही 28 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी जोड़कर कुल 196 दिनों तक सेवा का लाभ मिलता है. साथ ही यूर्जस को रोजाना 5GB डेटा दिया जाता है और इसके अलावा,  96GB एक्स्ट्रा डेटा भी शामिल है. इस तरह कुल डेटा 1076GB तक पहुंच जाता है.

इसके अलावा, इस प्लान में JioTV और JioAICloud का मुफ्त एक्सेस मिलता है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स शामिल नहीं हैं, जो कुछ यूजर्स के लिए कमी हो सकती है.

₹2099 Jio प्लान मिड-रेंज यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प

जियो का ₹2099 वाला यह प्लान उन यूर्जस के लिए प्लान किया गया है, जिनको हाई डेटा की आवश्यकता होती है, लेकिन लंबी अवधि के लिए ज्यादा खर्च करने से बचना चाहते हैं, तो यह पैक इन यूर्जस के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, जिसमें यूर्जस को मिलेगा 98 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी. यानी इस पैक पर पहले 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी, जिसमें 14 दिनों की वैलिडिटी को बढ़ा दिया गया है.

jio news plans2
(Image Source-AI generate)

बता दें कि इस प्लान में भी यूर्जस को रोजाना 5GB डेटा के साथ  48GB एक्स्ट्रा डेटा दिया जाएगा. कुल मिलाकर देका जाए तो यूजर को 538GB डेटा मिलता है. बाकी फीचर्स ₹4199 वाले प्लान जैसे ही हैं. यानी इस पैक में JioTV और JioAICloud का एक्सेस, लेकिन कॉलिंग और SMS की सुविधा नहीं.

 ₹699 Jio प्लान के बजट में हाई डेटा

अगर आपकी कम इनकम है तो यह पैक आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. ₹699 वाले इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ  रोजाना 5GB डेटा दिया जाता है. इसके साथ इस पैक में 16GB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है, जिससे कुल डेटा 156GB हो जाता है. यानी इस प्लान में वही शर्तें लागू होती हैं. डेली लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड 64Kbps हो जाती है और कॉलिंग व SMS की सुविधा शामिल नहीं है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Reliance Jio New 5GB Data plans Full speed Long Validity offers Published on: 02 May 2026, 03:36 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News