1. Home
  2. ख़बरें

PM Fasal Bima Yojana Update: यूपी के किसानों को आज मिलेगी राहत, 122 करोड़ रुपये होंगे ट्रांसफर, ऐसे करें स्टेटस चेक

PM Fasal Bima Yojana: किसान इस समय पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इससे पहले किसानों को यूपी सरकार किसानों के खाते में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत भरपाई राशि जारी करने वाली है. पढ़ें पूरी खबर..

KJ Staff
farmer
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Image Source-AI generate)

देश के किसानों के लिए सरकार कई सरकारी योजनाएं चला रही है, जिसका फायदा लगभग लाखों किसानों को पहुंच रहा है. इसी क्रम में सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत की इस उद्देश्य के साथ जिन किसान भाइयों की बेमौसम बारिश और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की वजह से फसलों को भारी नुकसान हुआ है. उनके नुकसान की भरपाई की जा सकें और आज का दिन यूपी के किसानों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज यह गुंजाइश है कि सरकार इस योजना का पैसा किसानों के खाते में भेज देंगी.

कब आएगा योजना का पैसा?

यूपी के किसानों को आज बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक आज इस योजना की क्लेम राशि किसानों के खाते में 4 बजे के बाद जारी कर दी जाएगी. इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित कराएं जा रहे हैं. साथ ही बता दें कि इस योजना की राशि का लाभ राज्य के 60 चयनित जिलों के किसानों को मिल रहा है, जिन्होंने फसल बीमा के लिए आवेदन किया था और इन जिलों के किसानों के खाते में योजना का पैसा भेजा जाएगा.

कितना पैसा और किस आधार पर मिलेगा

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसलों के लिए अलग-अलग बीमा कराया जाता है, जैसे खरीफ 2025 के लिए कुल 730 करोड़ रुपये का क्लेम तय किया गया था, जिसमें से पहले ही 624.88 करोड़ रुपये किसानों को दिए जा चुके हैं. सरकार आज इसी राशि का शेष 105.16 करोड़ रुपये जारी कर किसानों को बड़ी सौगात देंगी.

इसके अलावा रबी 2025-26 सीजन के लिए भी 17.11 करोड़ रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे. इस तरह कुल मिलाकर आज 122.28 करोड़ रुपये किसानों को राहत के तौर पर मिलेंगे.

स्टेटस कैसे चेक करें

अगर आपने भी इस योजना के तहत क्लेम किया है, तो आप आसानी से ऑनलाइन अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-

  • सबसे पहले किसान भाई आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

  • उसके बाद “Application Status” विकल्प पर क्लिक करें और अपनी Policy ID दर्ज कर कैप्चा कोड भरें

  •  इसके बाद आगे किसान “Check Status” पर क्लिक करेंगे तो क्लेम की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी.

 खाते में पैसा न आए तो क्या करें?

अगर तय समय के बाद भी आपके खाते में पैसा नहीं पहुंचता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए इसके लिए किसान भाई अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय में संपर्क करें या फिर संबंधित बीमा कंपनी के ऑफिस जाएं.

इसके अलावा, किसान इस हेल्पलाइन नंबर 14447 पर कॉल कर जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Fasal Bima Yojana Up farmers 122 crore Receive Relief Today know how to check status Published on: 04 May 2026, 05:18 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News