1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

PM Kisan Yojana: किन किसानों के खाते में नहीं जारी होगी 24वीं किस्त ? इस आर्टिकल में आगे जानें..

PM Kisan Yojana 24th Installment: पीएम किसान योजना का इंतजार देश के करोड़ों किसान बहन, भाइयों को हैं और इसी बीच कुछ किसानों के मन में यह सवाल है कि किसकों मिलेगा 24वीं किस्त लाभ और कौन होगा लिस्ट से बाहर. आइए आगे इस लेख में जानें..

KJ Staff
KJ Staff
pm kisan
पीएम किसान योजना (Image Source-AI generate)

केंद्र सरकार ने किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए पीएम किसान योजना की शुरुआत की ताकि देश का हर किसान इस योजना की मदद से अपनी खेती की लागत घटाकर अपनी आय में इजाफा कर बड़ा मुनाफा कमा सकें. अब तक सरकार इस योजना की 23 किस्त जारी कर चुकी है, जिसका करोड़ों किसानों को लाभ मिल चुका है, लेकिन अब किसानों को यह डर सता रहा है कि कहीं वह तो नहीं रह जाएगा 24वीं किस्त से वंचित. पूरी जानकारी आगे पढ़ें.

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त कब जारी हुई?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त सरकार ने 20 जून 2026 को जारी की थी. साथ ही बता दे यह शुभ काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली तारकेश्वर से किया था और इस दौरान 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किस्त भेजी गई थी और करोड़ों किसानों को इस किस्त का पैसा मिला था.

किन किसानों को नहीं मिलेगी 24वीं किस्त?

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो सबसे पहले यह जान लीजिए किन किसानों के खाते में नहीं आएंगी 24वीं किस्त की राशि-

  • पीएम किसान योजना में जो लाभार्थी गलत डॉक्यूमेंट लेकर योजना में जुड़े हैं उनका नाम योजना की लिस्ट से कट सकता है.

  • जिन लाभार्थियों ने अभी तक ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है उन किसानों की किस्त में भी रुकावट आ सकती है. ऐसे में जल्द ही नजदीकी सीएससी सेंटर से या योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर इस काम को पूरा करें.

  • अगर योजना के पात्र किसानों ने पीएम किसान योजना के तहत भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग का काम भी करवाया है तो 24वीं किस्त से आप वंचित रह सकते हैं.

24वीं किस्त कब जारी होगी?

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो बता दे कि सरकार जल्द ही योजना की यह राशि किसानों के खातों में जारी करने वाली है. अगर किस्त जारी होने के पैर्टन पर नजर डालें तो सरकार योजना की किस्त किसानों के खातों में 4-4 महीने के अंतराल में भेजती है. ऐसे में उम्मीद है कि योजना की 24वीं किस्त का पैसा किसानों के खातों में अक्तूबर के महीने में किसानों के खातों में जारी हो सकता है. हालांकि सरकार की ओर से किस्त जारी होने की खबर अभी तक सामने नहीं आई है, तो ऐसे में घबराएं नहीं पीएम किसान योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan 24th Installment Release Date 2026 Check Eligibility and ekyc PM Kisan Yojana Published on: 14 August 2026, 03:32 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News