1. Home
  2. लाइफ स्टाइल

मूंगफली का तेल सेहत के लिए कितना फायदेमंद? जानें 3 फायदे और किन लोगों को रहना चाहिए दूर

Moongfali Tel Ke Fayde: भारतीय रसोई में खाना बनाने के लिए कई तरह के तेलों का इस्तेमाल किया जाता है, जिनमें सरसों तेल, तिल का तेल, लेकिन ऐसे में सब के मन में सवाल आता है कि किस तेल का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, तो जवाब है मूंगफली का तेल Peanut Oil चलिए आगे इस लेख में जानें इसके सेवन से शरीर को मिलेंगे क्या लाभ..

KJ Staff
peanut oil
मूंगफली का तेल सेहत के लिए कितना फायदेमंद? (Image Source-AI generate)

भारतीय रसोई में वर्षो से मूंगफली का तेल इस्तेमाल होता आ रहा है, लेकिन कुछ लोगों को इस तेल के बारे में जानकारी नहीं है कि मूंगफली का तेल (Peanut Oil) में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाएं जाते हैं. ऐसे में अगर इस तेल का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए किया जाए तो इसके सेवन को कई शारीरिक लाभ मिलेंगे और आपका शरीर बीमारियों से रहेगा दूर. 

आइए आगे इस लेख में जानें मूंगफली तेल के सेवन से होने चमत्कारी फायदे-

1. मूंगफली तेल मस्तिष्क का करता है तेजी से विकास

आज के समय में बच्चों से लेकर बुढ़े लोगों में भूलने की परेशानी बड़े पैमाने में हो रही है और ऐसे में लोग महंगी दवाईयों का भी सेवन कर रहे हैं, लेकिन इस परेशानी से छूटकारा नहीं मिल रहा है. ऐसा सब हो रहा है गलत खानापान से अगर आप भी इस तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो जल्द ही अपनी घर की रसोई में मूंगफली का तेल शामिल करें और इसका सेवन करना शुरु कर दे, क्योंकि इस तेल में मस्तिष्क और मूड में रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाने के लिए अन्य पोषक तत्व पाएं जाते हैं, जो मस्तिष्क के लिए बेहद ही जरुरी है.

2. रक्तचाप के लिए मूंगफली का तेल लाभकारी

रतक्तचाप यानी की (ब्लड प्रेशर) वह बल है जो बहता हुआ खून धमनियों की दीवारों पर डालता है और यह समस्या एक आम परेशानी बन गई है और इससे कई लोग जूझ रहे हैं. ऐसे में इन लोगों के लिए मूंगफली का तेल एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद मैग्नीशियम रक्तचाप को कम करने में मदद करता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद भी यानी की यह तेल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है.

3. पित्ताशय की पथरी को रोकने में मददगार

आज के समय में पित्ताशय में पथरी की समस्या एक आम दिक्कत बन गई है और इस परेशानी का सामना बच्चों से लेकर युवाओं तक में देखने को मिल रही है. ऐसे में इस बीमारी से जूझ रहे लोगों को ऐसा डाइट की जरुरत होती है, जो इस समस्या को रोकने में मदद करें. इस परेशानी में मूगंफली का तेल का खाने में सेवन इस परेशानी को रोकने में काफी हद तक मदद कर सकता है, क्योंकि मूगंफली में कोलेस्ट्रॉल कम करने वाला गुण होता हैं, जो पित्ताशय की समस्या को होने नहीं देता.

किन लोगों को नही करना चाहिए मूंगफली तेल का सेवन?

मूंगफली के तेल जितना सेहत के लिए लाभकारी है उतना ही कुछ लोगों के लिए यह तेल जानलेवा बन सकता है. ऐसे में ये लोग मूंगफली के तेल का गलती से भी नहीं करें सेवन-

  • मूंगफली के तेल का सेवन मूंगफली से एलर्जी (Peanut Allergy) वाले लोगों गलती से भी न करें.

  • अगर आप मोटापे से ग्रस्त है तो मूंगफली का तेल आपके लिए जहर बन सकता है, इसका सेवन ये लोग बिल्कुल भी नहीं करें.

  • इसके अलावा, जिन्हें अधिक फैटी या ओमेगा-6 युक्त आहार सीमित करने की सलाह दी गई हो, उन्हें नहीं करना चाहिए

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Peanut Oil Health Benefits 3 Benefits and Side Effects Moongfali Tel Ke Fayde Published on: 14 August 2026, 11:32 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News