1. Home
  2. ख़बरें

सरकारी मंडी में फसल बेचने के लिए ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी प्रक्रिया

Government Procurement: देश के किसान इस समय रबी फसल की बुवाई कर रहे हैं और खरीफ फसल को सरकारी मंडी में बेचने की तैयारी में हैं, लेकिन इन्हीं में से कुछ ऐसे किसान है जिनकों सरकारी मंडी में फसल बेचने ने पहले पंजीकरण कराने की बिल्कुल भी जानकारी नहीं है, तो आगे जानें रेजिस्ट्रेशन कराने का पूरा तरीका…

KJ Staff
msp
सरकारी मंडी में फसल बेचने के लिए ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन (Image Source-AI generate)

देश के किसान दिन-रात मेहनत करके अपनी फसलों को तैयार करते हैं, लेकिन जब उनको उनकी फसलों के सही दाम नहीं मिलते हैं, तो वह बेहद ही परेशान हो जाते हें, क्योंकि कई बार किसान अपनी फसलों को मंडी में बेचते हैं, लेकिन उनको सही दाम नहीं मिलते तो ऐसा अगर आपके साथ हो रहा हैं, तो सरकारी मंडी और  सरकारी खरीद केंद्र आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकते हैं. चलिए आगे इस लेख में जानते हैं कि कैसे आप सरकारी केंद्र पर आप अपनी फसल बेच सकते हैं.

फसल बेचने के लिए क्यों जरूरी है रेजिस्ट्रेशन?

सरकारी खरीद केंद्रों पर फसल बेचने के लिए किसान का रेजिस्ट्रेशन होना जरूरी है. इससे खरीद केंद्र पर किसान की पहचान और उसकी खेती से जुड़ी जानकारी दर्ज हो जाती है. साथ ही, किसान के पास कितनी जमीन है और उसने किस फसल की बुवाई की है, इसका भी रिकॉर्ड रहता है. इससे सरकारी खरीद में पारदर्शिता बनाए रखने और सही किसान तक योजना का फायदा पहुंचाने में मदद मिलती है. रेजिस्ट्रेशन होने के बाद किसान को फसल बेचने के लिए टोकन या तय तारीख भी मिल सकती है.

फसल बेचने के लिए जरुरी क्यों हैं पंजीकरण?

अगर आपकी खरीफ फसल तैयार हो चुकी है और आप अपनी फसल को सरकारी केंद्र पर बेचना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आपका पंजीकरण होना जरुरी है, क्योंकि इससे खरीद केंद्र पर किसान की पहचान और उसकी सभी खेती से जुड़ी जानकारी दर्ज होती है और इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद किसानों को फसल बेचने के लिए टोकन या तय तारीख भी दी जाती है.

घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण

अगर आप सरकारी केंद्र में अपनी फसल बेचना चाहते हैं और ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहते हैं, तो इन आसान तरीकों से आप आसानी से इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं-

  • इसके लिए सबसे पहले संबंधित राज्य की सरकारी वेबसाइट खोलें. 

  • उसके बाद आप किसान रेजिस्ट्रेशन या फसल बिक्री से जुड़े ऑप्शन पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन करें.

  • इसके बाद अपना आवेदन फॉर्म में सारी जानकारी भरें और सबमिट कर दें.

  • आवेदन करने के बाद  मिलने वाली वेरिफिकेशन नंबर या रसीद को संभाल कर रखें.

पंजीकरण के लिए क्या है जरुरी दस्तावेज?

अगर आप सरकारी केंद्र पर फसल बेचने के लिए पंजीकरण कराने के लिए जा रहे हैं, तो इन सभी जरुरी दस्तावेजों को तैयार कर लें, जिनमें शामिल है-

  • आधार कार्ड

  • बैंक पासबुक

  • मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए

  • जमीन के कागजात 

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: MSP Procurement How to Register for Selling Crops at Government Mandi Complete Guide Published on: 06 November 2026, 03:51 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News