1. Home
  2. ख़बरें

अब नहीं छूटेगा मौका! गेहूं बेचने के लिए स्लॉट बुकिंग की नई डेडलाइन जारी, यहां जानें..

Mp News: मध्य प्रदेश गेहूं किसानों के लिए राहत की खबर सामने आ रही है. प्रदेश के किसानों को लिए राज्य सरकार ने अब तक गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तारीख 9 रखी थी, जिसकों बढ़ा दिया गया है और इससे प्रदेश के किसान भाइयों को राहत मिली है. आइए यहां इस लेख में जानें क्या हैं गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग की आखिरी तारीख.

KJ Staff
wheat
गेहूं बेचने के लिए स्लॉट बुकिंग की नई डेडलाइन जारी (Image Source-AI generate)

देश में खरीफ सीजन चल रहा है और किसान भाइयों को टेंशन है गेहूं उपार्जन के स्लॉट बुकिंग कब तक चलेगी, तो बता दें कि इस दुविधा का निवारण सरकार आपके लिए लेकर आ चुकी है.यानी की अब मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग की 9 तारीख से आगे बढ़ा दिया है. यानी की राज्य किसान बिना किसी टेंशन के गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं और अपनी फसल के सही दाम प्राप्त कर सकते हैं.

कब तक मिलेगा स्लॉट बुकिंग का मौका

मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं बेचने वाले किसानों को राहत की खबर देते हुए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तारीख को 9 से बढ़ाकर 23 मई कर दिया है. सरकार के इस फैसले से उन किसान भाइयों को फायदा होगा, जो किसी कारणवश अपनी फसल का स्लॉट बुकिंग नहीं करा पाएं थे. साथ ही सरकार का तारीख बढ़ाने के पीछे यह लक्ष्य है कि राज्य के हर किसान अपनी उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेच सकें.

मुख्यमंत्री के निर्देश पर लिया गया फैसला

यह महत्वपूर्ण निर्णय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर लिया गया है. राज्य सरकार का मानना है कि कई किसानों को तकनीकी दिक्कतों, व्यस्तता या अन्य कारणों से समय पर स्लॉट बुकिंग करने में परेशानी हुई थी. ऐसे में समय सीमा बढ़ाकर सरकार ने किसान हित को प्राथमिकता दी है.

उपार्जन केंद्रों पर बढ़ाई जाएगी सुविधाएं

सरकार ने उपार्जन केंद्रों पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के भी निर्देश दिए हैं. किसानों की भीड़ को देखते हुए तौल कांटों की संख्या बढ़ाई जाएगी, जिससे फसल तौलने की प्रक्रिया तेज होगी और लंबी कतारों से राहत मिलेगी. इसके अलावा केंद्रों पर अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी मजबूत की जा रही हैं.

wheat
(Image Source-istockphoto)

ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग कैसे करें?

अगर आपने भी अभी तक गेहूं उपार्जन स्लॉट बुकिंग नहीं की है, तो घबराएं नहीं इन आसान स्टेप्स से करें आवेदन-

  • सबसे पहले किसान MP E-Uparjan की आधिकारिक वेबसाइट mpeuparjan.nic.in पर जाएं

  • इसके बाद होमपेज पर 'किसान स्लॉट बुकिंग' या 'किसान कोड से स्लॉट बुक करें' पर क्लिक करें

  • अपना किसान कोड (पंजीयन नंबर) या मोबाइल नंबर दर्ज करें

  • इसके बाद अपने संभाग और जिले का चयन करें

  • अपनी तहसील के अंतर्गत नजदीकी केंद्र या वेयरहाउस को चुनें

  • इसके बाद वह तारीख चुनें जिस दिन आप गेहूं बेचने जाना चाहते हैं

  • अंत में क्लिक और सबमिट 'Submit' बटन पर क्लिक करें और ध्यान रहे की स्लॉट बुक होने के बाद, रसीद (Acknowledgement) का प्रिंट आउट जरुर लें 

किसानों से समय पर स्लॉट बुक करने की अपील

सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे बढ़ाई गई समय सीमा का लाभ उठाते हुए जल्द से जल्द स्लॉट बुक करें. यदि किसी प्रकार की तकनीकी या अन्य समस्या आती है, तो संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर समाधान प्राप्त किया जा सकता है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Madhya Pradesh Wheat Procurement Slot Booking Deadline Extended Check New Last Date Published on: 30 April 2026, 05:16 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News