 
            इस साल के आखिरी सप्ताह की शुरुआत आज सोमवार से हो गई है. ऐसे में साल 2022 के आखिरी सप्ताह में देश में पेट्रोल-डीजल के क्या दाम रहने वाले हैं इसको लेकर सबको दिलचस्पी है. इसलिए हम आपके लिए आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव की जानकारी लेकर आए हैं. जैसा की साल 2022 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों के मोर्चे पर ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस पूरे सप्ताह में भी पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर रह सकते हैं.
फिलहाल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है. हालांकि आज देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. यानी आज पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
भारतीय ऑयल कंपनियों के मुताबिक, बीते सात महीने यानी की मई महीने से देश के कई प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. लेकिन इस दौरान देश के कुछ शहरों में स्थानीय टैक्स, डीलर कमीशन के अलावा वैट आदि में बदलाव की वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी और बढ़ोतरी देखी जाती रही है.
ये भी पढ़ें: Petrol Pump Business Idea: पेट्रोल पंप का बिजनेस बनाएगा करोड़पति, जानिए इसको खोलने की पूरी प्रक्रिया
जानें, प्रमुख महानगरों के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
| महानगरों के नाम | डीजल के दाम | पेट्रोल के दाम | 
| दिल्ली | 89.62 | 96.72 | 
| मुंबई | 94.27 | 106.31 | 
| कोलकाता | 92.76 | 106.03 | 
| चेन्नई | 94.24 | 102.63 | 
जानें, अलग-अलग शहरों के पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम
| शहर के नाम | पेट्रोल रुपए प्रति लीटर | डीजल रुपए प्रति लीटर | 
| जयपुर | 108.48 | 93.72 | 
| पटना | 107.24 | 94.04 | 
| लखनऊ | 96.57 | 89.76 | 
| बेंगलुरु | 101.94 | 87.89 | 
| भोपाल | 108.65 | 93.90 | 
| अहमदाबाद | 96.42 | 92.17 | 
| आगरा | 96.35 | 89.52 | 
| चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 | 
| रांची | 99.84 | 94.65 | 
| अगरतला | 99.49 | 88.44 | 
| परभणी | 109.45 | 95.85 | 
| श्रीगंगानगर | 113.49 | 98.24 | 
| गाजियाबाद | 96.58 | 89.75 | 
| पोर्ट ब्लेयर | 84.10 | 79.74 | 
| धनबाद | 99.80 | 94.60 | 
| फरीदाबाद | 97.49 | 90.35 | 
| गंगटोक | 102.50 | 89.70 | 
आइए जानते हैं मात्र एक SMS से कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
घर बैठे बस एक SMS के जरिए जानें पेट्रोल-डीजल के रेट
अगर आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट अपडेट जानना चाहते हैं तो आप घर बैठे बस एक एसएमएस (SMS) के जरिए ये जान सकते हैं. इसके लिए आपको इंडियन ऑयल (IOCL) की वेबसाइट पर जाकर अपने शहर का RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें. एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजें. बता दें कि हर शहर का RSP कोड अलग-अलग होता है, इसकी जानकारी भी आपको भारतीय तेल कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट से मिल जाएगी.
 
                 
                     
                     
                     
                     
                                                 
                                                 
                         
                         
                         
                         
                         
                    
                
Share your comments