1. Home
  2. ख़बरें

“खेत बचाओ अभियान” के तहत गुलरियाचक, गया जी में प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गया के टेकारी प्रखंड स्थित गुलरियाचक गांव में 29 मई को “खेत बचाओ अभियान” के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। 120 किसानों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने मृदा स्वास्थ्य, वर्मी कम्पोस्ट, ढैंचा और संरक्षण कृषि तकनीकों पर जानकारी दी, जिससे सतत खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

KJ Staff
farmers2
“खेत बचाओ अभियान”

“खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत 29 मई, 2026 को सिमुआरा पंचायत अंतर्गत गुलरियाचक गांव, प्रखंड टेकारी, गया जी में “संतुलित उर्वरक उपयोग पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 120 किसानों ने भाग लिया, जिनमें 80 पुरुष एवं 40 महिला किसान शामिल थीं। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक उर्वरक उपयोग, मृदा स्वास्थ्य सुधार एवं सतत फसल उत्पादन के बारे में जागरूक करना था। इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. राकेश कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक ने ढैंचा, कम्पोस्ट एवं वर्मी कम्पोस्ट के माध्यम से उन्नत पोषक तत्व प्रबंधन पर प्रकाश डाला। उन्होंने संसाधन संरक्षण तकनीकों जैसे संरक्षण कृषि (Conservation Agriculture) एवं धान की सीधी बुवाई (DSR) के महत्व को भी विस्तार से समझाया। उन्होंने उर्वरकों के “4R सिद्धांत” सही स्रोत (Right Source), सही मात्रा (Right Rate), सही समय (Right Time) एवं सही स्थान (Right Place) की विस्तृत जानकारी दी।

डॉ. देवेन्द्र मंडल, सहायक प्राध्यापक सह कनिष्ठ वैज्ञानिक ने हरी खाद के रूप में ढैंचा बीज, एजोला, वर्मी कम्पोस्ट तथा समेकित कृषि प्रणाली (IFS) को अपनाने से मृदा उर्वरता में होने वाले लाभों पर चर्चा की।

farmers3

इस दौरान ई. मनोज कुमार, प्रमुख, केवीके मानपुर, गया जी ने प्रभावी खरपतवार प्रबंधन एवं संसाधन-संरक्षण आधारित मृदा प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी।

यह कार्यक्रम डॉ. अनुप दास, निदेशक, आईसीएआर-आरसीईआर, पटना के मार्गदर्शन एवं डॉ. अभय कुमार, प्रधान वैज्ञानिक एवं टीम लीडर के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

farmers 3

हरी खाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम में भाग लेने वाले किसानों के बीच ढैंचा बीज का वितरण भी किया गया। इसके पश्चात किसानों की खेत-स्तरीय समस्याओं के समाधान हेतु एक संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया।

अंत में स्थानीय किसान आशीष कुमार सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया तथा कार्यक्रम का समापन हुआ।

English Summary: Gulariyachak Gaya Farmers Training Save the Fields Campaign Published on: 30 May 2026, 04:39 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News