देश में किसान भाई बड़े पैमाने पर खेती-बाड़ी करते है, लेकिन इसी बीच बेमौसम का कहर उनकी फसलों पर टूट पड़े, तो किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ जाता है. इसी प्रकार मार्च के महीने की बेमौसम बारिश, आंधी, तूफान, ओलावृष्टि होने के कारण किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा उनकी फसलें खराब हो गई और इसी के चलते बिहार सरकार ने किसानों के हित में बड़ा कदम उठा इनपुट अनुदान योजना' Krish Input Anudan Yojana की शुरुआत की, ताकि मौसम से प्रभावित फसल नुकसान की भरपाई की जा सकें. आइए आगे इसी क्रम में जानते हैं योजना में कैसे और कब तक कर सकते हैं आवेदन.
कितने जिलों के किसानों को मिलेगा योजना का लाभ
बिहार सरकार द्वारा शुरु की गई कृषि इनपुट अनुदान योजना 2026 के तहत उन किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा जिन किसान भाइयों की फसल बाढ़/आंधी में खराब हो गई थी. ऐसे में फसल नुकसान का लाभ सिर्फ 13 जिलों के ही किसान भाइयों को ही मिलेगा. साथ ही इस योजना के तहत 88 प्रखंडों और 1484 पंचायतों को चयनित किया है.
किन जिलों के किसानों को मिलेगा योजना का फायदा?
बिहार सरकार द्वारा शुरु का गई कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत इस सरकारी योजना का लाभ केवल 13 जिलों के किसानों को ही मिलेगा जिनमें हैं- सहरसा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, अररिया, बेगूसराय, मधुबनी, पूर्णिया, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, दरभंगा, सुपौल और भागलपुर. इन जिलों के किसान ही इस कल्याणकारी योजना का लाभ उठा सकते हैं.
कितना मिलेगा अुनदान?
इस सरकारी योजना के तहत किसानों को इस प्रकार से अनुदान राशि की सहायता दी जाएगी-
प्रति हेक्टेयर सब्सिडी राशि-
-
गैर सिंचाई वाली फसल भूमि- 8,500 की मदद मुहैया कराई जाएगी.
-
सिंचित फसल क्षेत्र - ₹17,000 हेक्टेयर
-
बारहमासी फसलों पर- ₹22,500 हेक्टेयर तक सब्सिडी मिलेगी.
इसके अलावा, किसानों को मिलने वाली न्यूनतम सब्सिडी कुछ प्रकार मुहैया कराई जाएगी- गैर सिंचाई वाली फसल भूमि पर 1,000 सिंचित फसल क्षेत्र पर 2,000 वहीं, बारहमासी फसलों पर 2,500 तक अनुदान प्रदान किया जाएगा.
आवश्यक दस्तावेज क्या है?
अगर आप इस सरकारी योजना में आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो आपके पास इन दस्तावेजों का होना बेहद ही जरुरी है, जिनमें है आधार कार्ड, पंजीकरण संख्या (DBT नंबर), एलपीसी या अद्यतन लगान रसीद (रैयत किसानों के लिए और स्वघोषित प्रमाण पत्र गैर-रैयत किसानों के लिए, जिसे जनप्रतिनिधि द्वारा प्रमाणित किया जाना चाहिए. तभी किसान भाई इस योजना में शामिल हो सकते् हैं.
कैसे करें योजना में आवेदन?
अगर आप इस योजना में इच्छुक है तो इस योजना में शामिल होने के लिए DBT Agriculture Bihar पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आसानी से आवेदन कर सकते हैं और सरकारी सब्सिडी का लाभ पा सकते हैं. इसके अलावा, किसान अधिक जानकारी या फिर सहायता के लिए किसान कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर 18001801551 पर संपर्क कर सकते हैं.
आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?
बिहार सरकार द्वारा शुरु की गई कृषि इनपुट अनुदान योजना फसल नुकसान की भरपाई करने के लिए लाई गई, ताकि इस योजना के तहत नुकसान झेल रहे किसानों की कुछ मदद हो जाए. ऐसे में अगर आप भी इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं, तो 5 मई 2026 तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments