1. Home
  2. ख़बरें

रायसेन में धानुका एग्रीटेक की मेगा किसान बैठक, 250 से अधिक किसानों ने लिया भाग

रायसेन के देवरी मार्केट में धानुका एग्रीटेक ने मेगा किसान बैठक आयोजित की, जिसमें 250 से अधिक किसानों ने भाग लिया. कार्यक्रम में धान फसल प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण, ब्राउन प्लांट हॉपर से बचाव और आधुनिक कृषि समाधानों की जानकारी दी गई. विशेषज्ञों ने वैज्ञानिक खेती और सही उत्पाद चयन पर किसानों का मार्गदर्शन किया.

KJ Staff

एक अग्रणी कृषि इनपुट कंपनी धानुका एग्रीटेक द्वारा देवरी मार्केट, जिला रायसेन में धान फसल प्रबंधन एवं व्यापक फसल समाधान पर केंद्रित मेगा किसान बैठक का सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आसपास के गांवों से 250 से अधिक किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

कार्यक्रम का शुभारंभ राम शंकर विश्वकर्मा द्वारा स्वागत एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ. DGM सुबोध कुमार गुप्ता ने “इंडिया का प्रणाम” के माध्यम से किसानों का अभिवादन किया तथा धानुका एग्रीटेक एवं भारतीय कृषि के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता के बारे में जानकारी साझा की. उन्होंने किसानों को सही उत्पाद की पहचान एवं चयन के लिए QR कोड स्कैन करने की प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया. इसके पश्चात  सौरभ तिवारी ने धान फसल की प्रमुख चुनौतियों एवं उनके समाधान पर किसानों को जानकारी दी.

बैठक में धान फसल के लिए धानुका के प्रमुख समाधान Mycore Super, Verdour एवं Godiwa Super पर चर्चा की गई. खेतों में बढ़ती ब्राउन प्लांट हॉपर (BPH) की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया गया तथा किसानों को इसके प्रबंधन के लिए धानुका के Apply एवं Defend समाधानों की जानकारी दी गई.

किसानों को धान फसल के लिए Dinkar खरपतवारनाशक के बारे में भी जानकारी दी गई. धानुका कृषि मित्रों ने धान में Dinkar के अपने फील्ड अनुभव किसानों के साथ साझा किए. आगामी वर्ष इस उत्पाद को बाजार में पेश करने की तैयारी की जा रही है.

कार्यक्रम को सफल बनाने में धानुका के बिजनेस पार्टनर  महेंद्र कुमार रघुवंशी, गुरु कृषि सेवा केंद्र का विशेष योगदान रहा. उन्होंने आसपास के विभिन्न गांवों से किसानों को सक्रिय रूप से आमंत्रित एवं mobilize किया, जिससे कार्यक्रम में मजबूत किसान सहभागिता सुनिश्चित हुई.

कार्यक्रम की प्रभावी ब्रांडिंग एवं बेहतर दृश्यता सुनिश्चित करने में  पुष्य (Branding) का महत्वपूर्ण सहयोग रहा. वहीं BDO  अभिनव ने आयोजन के ग्राउंड-लेवल क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाई.

धानुका डॉक्टर्स – रंजीत कुमार,  भीसम लोधी,  मोहित श्रीवास्तव एवं पुष्पेंद्र पटेल ने कार्यक्रम के सफल संचालन एवं किसानों के साथ प्रभावी संवाद में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

यह मेगा किसान बैठक धानुका एग्रीटेक की किसानों के साथ मजबूत जुड़ाव, वैज्ञानिक फसल प्रबंधन को बढ़ावा देने तथा आधुनिक कृषि समाधानों को किसानों तक पहुंचाने की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

English Summary: dhanuka agritech mega farmer meeting rice crop management raisen Published on: 25 August 2026, 05:34 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News