1. Home
  2. ख़बरें

Chandrayan-3: भारत की चंद्र यात्रा हुई सफल, दक्षिणी पोल पर लहरा तिरंगा

भारत ने एक बार फिर दुनिया को अपनी तकनीकी और जज्बे से दुनिया को चौंका दिया. दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रहा भारत का चंद्रयान-3 मिशन को सफलता पूरवक पूरा कर लिया गया है.

प्रबोध अवस्थी
Chandrayaan-3
Chandrayaan-3

भारत ने आज चन्द्रमा को अपने नाम कर लिया है. दुनिया भर की नजर जब भारत के इस चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर थी क्योंकि भारत तब रच रहा था एक इतिहास. भारत ने अपने चंद्रयान-3 के दक्षिणी पोल पर सफलता पूर्वक लैंडिंग कर दुनिया में एक बार फिर परचम लहरा दिया है. भारतीय समय अनुसार चन्द्रयान-3 चांद की धरती पर 06:04PM पर सफलता पूर्वक उतरा. यह भारत के लिए यह पल एक इतिहास रचने वाला था.

अफ्रिका से जुड़े प्रधामंत्री

ब्रिक्स सम्मलेन में गए भारत के प्रधानमंत्री ने इस पूरी लैंडिंग के समय किसी भी कार्यक्रम में भाग न लेते हुए ISRO केंद्र में लाइव जुड़ कर सपने को साकार होता हुआ देखा. यह भारत के हर नागरिक के लिए बहुत ही गौरवान्वित होने वाला पल था जब  चंद्रयान-3 की लैंडिंग सफलता पूर्वक चांद पर हुई. पूरी दुनिया जब भारत के चंद्रयान मिशन-3 पर पूरी तरह से एक आशा के साथ निगाहें लगाये हुयी थी उस समय भारत के प्रधानमंत्री देश से बाहर साउथ अफ्रीका में चल रहे ब्रिक्स सम्मलेन में भागीदारी कर रहे थे. 

उन्होंने कहा, "जब हम ऐसा इतिहास अपनी आंखों के सामने देखते हैं, तो हमारे जीवन में एक उपलब्धि आ जाती है। यह नए भारत का क्षण है." उन्होंने आगे कहा, "यह 140 करोड़ दिलों की धड़कनों का क्षण है. यह देश में नई ऊर्जा, नया विश्वास लाएगा."

यह भी पढ़ें- चांद पर होगी विक्रम की लैंडिंग, अंतिम 17 मिनट है बहुत महत्वपूर्ण

अब क्या करेगा चंद्रयान-3

इससे चंद्रमा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी. यह हमें कई ऐसे साक्ष्यों को पेश करेगा जिनके माध्यम से हम एक सुनहरे भविष्य की तलास कर सकते हैं. भारत की इस विजययात्रा में अभी और भी बहुत से पल जुड़ने को तैयार हैं. 

जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री ने अफ्रीका में चल रहे ब्रिक्स सम्मलेन से समय निकाल कर इसरो में लाइव संबोधन में की है.

English Summary: Chandrayaan-3 India created history on the moon landing on the North Pole Published on: 23 August 2023, 06:37 PM IST

Like this article?

Hey! I am प्रबोध अवस्थी. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News