
राज्यों से प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक 21 जुलाई, 2017 तक 685.31 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई की गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी समय 673.41 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई की गई थी। यह जानकारी दी गई है कि 177.04 लाख हेक्टेयर में धान की बुवाई/रोपाई हुई है, जबकि 93.36 लाख हेक्टेयर में दलहन, 130.90 लाख हेक्टेयर में मोटे अनाज, 123.55 लाख हेक्टेयर में तिलहन और 104.29 लाख हेक्टेयर में कपास की बुवाई हुई है।
अब तक हुई बुवाई और पिछले साल इसी समय के दौरान हुई बुवाई का ब्यौरा नीचे दिया गया है:-
लाख हेक्टेयर
|
फसल |
2017-18 में बुवाई रकबा |
2016-17 में बुवाई रकबा |
|
धान |
177.04 |
169.23 |
|
दलहन |
93.36 |
90.33 |
|
मोटे अनाज |
130.90 |
129.41 |
|
तिलहन |
123.55 |
144.82 |
|
गन्ना |
49.15 |
45.22 |
|
जूट एवं मेस्ता |
7.02 |
7.54 |
|
कपास |
104.29 |
86.86 |
|
कुल |
685.31 |
673.41 |
Share your comments