1. Home
  2. ग्रामीण उद्योग

मसाले का बिजनेस शुरू कर कमाएं लाखों! सरकार देगी 35% तक भारी अनुदान, जानें कारोबार का पूरा गणित..

Business Idea: अगर आप भी अपना खुद का कोई कारोबार शुरु करने का प्लान बना रहे हैं, तो मसाला प्रसंस्करण प्लांट आपके लिए एक उचित विकल्प साबित हो सकता है. सरकार भी इस बिजनेस को बढ़ावा दे रही है और मसाला युनिट लगाने पर प्रदान कर रही है 35 प्रतिशत तक सब्सिडी की छूट. आगे जानें कैसे करें इस मुनाफे वाले करोबार की शुरुआत..

KJ Staff
spice
मसाले का बिजनेस शुरू कर कमाएं लाखों (Image Source-AI generate)

अगर आप किसी ऐसे बिजनेस की तलाश में है, जो कम लागत में अधिक मुनाफा दिला सकें. ऐसे में मसाला प्रसंस्करण प्लांट आपके लिए अच्छा बिजनेस साबित हो सकता है. रसोई में भी मसालों की जरुरत हमेशा बनी रहती है और यहीं कारण है कि बाजारों में भी बड़े पैमाने पर मसालों की मांग 12 महीने रहती है. अगर आप इस मुनाफे वाले बिजनेस की शुरुआत करते हैं तो प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के तहत मसाला प्रसंस्करण यूनिट लगाने पर 35 फीसदी तक सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा, इस बिजनेस की शुरुआत के लिए बैंक लोन की सुविधा भी आसानी से मिल जाती है.

मसाला प्लांट में कैसे होगा काम?

मसाला प्रसंस्करण यूनिट में सबसे पहले धनिया, मिर्च, हल्दी और अन्य खड़े मसालों की खरीद की जाती है. इसके बाद मसालों की सफाई, सुखाने इन प्रक्रियाओं के बाद मशीनों की मदद से इन मसालों को पीसा जाता है और इसके बाद मसाला पाउडर तैयार कर अगला काम मसालों को पैक कर बाजार में बिक्री के लिए भेजा जाता है.

इसके अलावा, इस करोबार में केवल मसाले पीसना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उत्पादन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, सही पैकेजिंग और बाजार की मांग पर भी विशेष ध्यान देना जरूरी है. अच्छी गुणवत्ता वाले मसाले आकर्षक और सुरक्षित पैकेजिंग के साथ स्थानीय बाजार में बेचे जा सकते हैं और इस तरह से आप अन्य क्षेत्रों में भी इस बिजनेस के बढ़ा सकते हैं.

PMFME योजना से मिलेगी आर्थिक मदद

अगर आप भी मसाले का यह मुनाफे वाला बिजनेस शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो इस करोबार की शुरुआत में PMFME योजना महत्वपूर्ण साबित हो सकती है, जिसके तहत सरकार पात्र उद्यमियों को परियोजना लागत पर 35 फीसदी तक सब्सिडी का लाभ प्रदान कर रही है, जिससे फायदा यह होगा की प्लांट लगाने के लिए होने वाले शुरुआती खर्च का बोझ कम हो जाएगा और लोन लेने की भी आवश्यकता नहीं होगी.

मसाला प्लांट से कितनी होगी कमाई?

अगर आप मसाला प्लांट लगाने की सोच रहे हैं, तो यह बिजनेस आपके लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है. यानी की आप एक छोटे से मसाला प्लांट या यूनिट की शुरुआत से आप हर महीने ₹50,000 से ₹1,50,000 तक की कमाई आसानी से कर सकते हैं और बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं और अपनी आय में भी इजाफा कर सकते हैं.

कैसे करें योजना में आवेदन?

अगर आप मसाले के बिजनेस की शुरुआत करने में इच्छुक है, तो आप इस सरकारी योजना में संबंधित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया को समझने और योजना से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए जिला संसाधन व्यक्ति (DRP) से भी संपर्क किया जा सकता है.

इसके अलावा, आवेदन के दौरान इन दस्तावेजों की जरुरत पड़ सकती है. इनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, बिजली का बिल, पिछले छह महीने का बैंक स्टेटमेंट और प्रस्तावित जगह की GPS फोटो शामिल हैं. इन सभी जरुरी दस्तावेजों को अपलोड करके आप इस योजना में शामिल होकर मसाले के बिजनेस की आसानी से शुरुआत कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Spice Business Subsidy Coriander Chili Turmeric Up to 35 Percent Know how to Apply Published on: 15 September 2026, 12:54 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News