1. Home
  2. मशीनरी

किसानों के लिए टॉप 3 ट्रैक्टर, कम डीजल में ज्यादा काम, जानें फीचर्स, कीमत..

Top 3 Tractors: देश के किसान भाई- बहन इस समय खरीफ सीजन की खेती की तैयारी करने में लगे हुए है और ऐसे में किसानों को रोपाई और फसल की ढुलाई जैसे कामों के लिए अच्छे ट्रैक्टर की जरुरत होती है. किसान अगर इन टॉप 3 ट्रैक्टर का चुनाव करते हैं, तो ये उनके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं. आइए आगे जानें ट्रैक्टर मॉडल्स, फीचर्स और कीमत के बारे में पूरी जानकारी..

KJ Staff
tractor
किसानों के लिए टॉप 3 ट्रैक्टर (Image Source-AI generate)

खरीफ सीजन की शुरुआत होते ही किसानों का काम बढ़ता चला जाता है और इस समय किसानों के खेती से जुड़े रोपाई और फसल ढुलाई जैसे भारी काम होते हैं, जिनकों सिर्फ कृषि यंत्र जैसे -ट्रैक्टर की मदद से ही जल्दी खत्म किया जा सकता है, लेकिन ऐसे में किसान भाइयों के मन में यह सवाल आता है कि कौन-से ट्रैक्टर की खरीद करें, जो कीचड़ वाले खेतों में बेहतर पकड़ बनाए रखे, कम ईंधन की खपत करे और रोटावेटर, कल्टीवेटर, ट्रॉली अन्य कृषि यंत्रों के साथ बिना किसी परेशानी से काम कर सकें.

आइए आगे तीन ऐसे ट्रैक्टरों के बारे में जानें, जो प्रदर्शन और कीमत दोनों के लिहाज से बेहतर विकल्प माने जाते हैं-

1. स्वराज 735 FE

खरीफ फसलों की खेती के लिए स्वराज 735 FE सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टरों में से एक माना जाता है. यह 40 HP इंजन के साथ आता है, जो खेत की गहरी जुताई, पडलिंग और भारी कृषि उपकरणों के संचालन में सक्षम है. इसकी 1650 किलोग्राम लिफ्टिंग क्षमता इसे रोटावेटर, कल्टीवेटर, सीड ड्रिल और ट्रॉली जैसे उपकरणों के लिए उपयुक्त बनाती है. इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं, जिससे खेत और सड़क दोनों जगह संचालन आसान हो जाता है. ऑयल इमर्सेड ब्रेक बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं, जबकि मैकेनिकल और पावर स्टीयरिंग दोनों विकल्प उपलब्ध हैं. कंपनी इस मॉडल पर 6 वर्ष की वारंटी भी देती है, जो किसानों के लिए अतिरिक्त भरोसा देती है.

इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹5.82 लाख से ₹6.17 लाख के बीच है.

2. महिंद्रा 275 DI XP Plus

महिंद्रा 275 DI XP Plus माइलेज और ताकत का शानदार संतुलन के लिए जाना जाता है. साथ ही यह कम ईंधन खर्च में अधिक काम कर सकता है. ऐसे में किसानों के लिए महिंद्रा 275 DI XP Plus एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह ट्रैक्टर 37 HP इंजन और 32.9 PTO HP के साथ आता है, जिससे यह धान की खेती में इस्तेमाल होने वाले अधिकांश कृषि उपकरणों को आसानी से संचालित कर सकता है. इस ट्रैक्टर में 1500 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता वाले इस मॉडल में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं. ऑयल इमर्सेड ब्रेक और सिंगल या ड्यूल क्लच का विकल्प इसे लंबे समय तक आरामदायक उपयोग के लिए उपयुक्त बनाता है. साथ ही महिंद्रा का यह मॉडल विशेष रूप से उन किसानों के लिए उपयोगी माना जाता है जो धान के साथ-साथ गेहूं, मक्का और दलहनी फसलों की खेती भी करते हैं. 

अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹5.68 लाख से ₹5.93 लाख के बीच है.

3. मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI

अगर आपका खेती का रकबा छोटा या मध्यम है और आप कम बजट में भरोसेमंद ट्रैक्टर चाहते हैं, तो मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. यह 36 HP इंजन के साथ आता है और सामान्य कृषि कार्यों के अलावा धान की खेती में भी संतुलित प्रदर्शन देता है. इस ट्रैक्टर में 30.6 PTO HP, 1100 किलोग्राम लिफ्टिंग क्षमता और 8+2 या 6+2 गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. इसकी आसान ड्राइविंग, कम रखरखाव लागत और सरल डिजाइन इसे लंबे समय से किसानों के बीच लोकप्रिय बनाए हुए हैं.

कीमत- इस मॉडल की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹5.65 लाख से ₹5.91 लाख के बीच है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Best 3 Tractors with Low Diesel Consumption India Know Features Specifications Price Published on: 20 July 2026, 05:08 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News