1. Home
  2. लाइफ स्टाइल

पपीता खाते समय न करें ये 3 गलतियां! इन चीजों के साथ सेवन पड़ सकता है भारी

Papaya Diet Tips: पपीता एक ऐसा फल है जिसे लोगों सुबह के नाश्ते में स्मूदी, साल्सा, के रुप में इस फल का सेवन करते हैं, लेकिन कई बार इस फल के साथ गलत कॉम्बिनेशन पेट के लिए हानिकारक हो सकता है, तो चलिए आइए जानें किस कॉम्बिनेशन से सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर..

KJ Staff
papaya
पपीता खाते समय न करें ये 3 गलतियां (Image Source-AI generate)

आज के समय जिस तरह से बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. ऐसे में लोग ऐसे फलों का सेवन करते हैं, जिससे शरीर को भारी मात्रा में पोषक तत्व मिलते रहे और शरीर स्वस्थ रहें. पपीता इन्हीं में से एक ऐसा फल है, जिसमें पपाइन (Papain) नाम का एंजाइम होता है, जो प्रोटीन को तोड़कर खाना आसानी से पचाता है और कब्ज, पेट की समस्याओं को भी दूर करता है, लेकिन कभी-कभी लोग गलत कॉम्बिनेशन के साथ इस फल का सेवन कर लेते हैं, जिसका उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है.

इन 3 चीजों के साथ न करें पपीते का सेवन

दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स

अगर आप पपीते का सेवन दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ कर रहे हैं तो सावधान हो जाए, क्योंकि इस कॉम्बिनेशन से सेहत खराब हो सकती है. यानी की दूध या फिर डेयरी प्रोडक्ट के साथ मिलाकर पपीते के सेवन करने से ब्लोटिंग या फिर एसिडिटी की समस्या हो सकती है. अगर आप इस फल का सेवन करें तो इस कॉम्बिनेशन के साथ बिल्कुल भी न करें. 

संतरा या खट्टे फल 

अक्सर लोगों में मिक्स फ्रूट खाने की बहुत आदत होती है और उनको इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं होती है कि किस फल को पपीते के साथ मिक्स करके खाना फायदेमंद हो सकता है, तो ऐसे में अगर आप भी यह गलती कर रहे हैं, तो सावधान हो जाए. यानी की पपीते के साथ खट्टे फलों को मिलाकर सेवन कर रहे हैं, तो इससे आपके पेट में अत्यधिक एसिड बन सकता है, जिससे बदहजमी हो सकती है और आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है.

करेला के साथ कॉम्बिनेशन 

करेला का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है और करेला खाने से रक्त शर्करा नियंत्रित होती है, पाचन सुधरता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, लेकिन कुछ लोग इसका सेवन पपीते के साथ करना शुरु कर देते हैं, जो सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है. अगर आप भी इस कॉम्बिनेशन के साथ पपीते का सेवन कर रहे हैं, तो इससे आपके शरीर में जहरीली प्रतिक्रिया या उल्टी-चक्कर और सांस लेने में तकलीफ जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती है.

पपीता खाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान?

अगर आप रोजाना नाश्ते में पपीते का सेवन करते हैं तो इन बातों का विशेष रुप से ख्याल रखें-

  • जब आप पपीते का सेवन करें तो सिर्फ अकेला पपीता ही खाएं और इस फल से साथ किसी दूसरे फूड को मिक्स गलती से भी न करें.

  • आप अगर खाना खाने के बाद पपीता खाते हैं तो हमेशा यह ख्याल रखें कि खाना खाने के बाद कम से कम आधे से एक घंटे का गैप के बाद ही पपीते का सेवन करें.

  • अगर आप पपीते का सेवन करते हैं तो बाजार से पपीता खरीदते समय यह ध्यान रखें कि पपीता अच्छी तरह पका हुआ होना चाहिए.

  • इसके अलावा, विशेष रुप से इस बात का ख्याल रखें की इस फल का सेवन अधिक मात्रा में बिल्कुल भी न करें. 

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Papaya Avoid these 3 Foods while Eating Papaya Health Effects Published on: 22 September 2026, 04:05 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News