1. Home
  2. लाइफ स्टाइल

असली समझकर नकली दालचीनी तो नहीं खा रहें? इन तरीकों से करें आसानी से पहचान..

how to identify real cinnamon: भारतीय रसोई में कई प्रकार के मसालों को इस्तेमाल होता है. इन्हीं में से एक है दालचीनी जिसका उपयोग पुलाव बनाना हो या फिर कड़क मसाला चाय हर चीज में दालचानी को डाला जाता है, लेकिन इसी के चलते लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि कैसे असली-नकली दालचीनी की पहचान करें. आइए यहां जानें इसकी पहचान करने के आसान तरीकें..

KJ Staff
cinnamon
असली समझकर नकली दालचीनी तो नहीं खा रहें (Image Source-AI generate)

अगर आप भी अपनी घर की रसोई में दालचीनी का इस्तेमाल करते हैं और आपके मन में हमेशा यह सवाल रहता है कि कहीं आप मिलावटी दालचानी का सेवन तो नहीं कर रहे हैं, क्योंकि बाजारों में मसालों में बड़े पैमाने पर मिलावट की जा रही है, जिससे लोगों की सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. इन आसान तरीकों से आप चुटकियों में कर सकेंगे मिलावटी दालचानी की पहचान.

दालचीनी की परतों से करें पहचान

अगर आप बाजर से साबुत दालचानी की खरीद करते हैं तो इस बात पर विशेष ध्यान दे कि दालचानी की परते कैसी है, क्योंकि असली बिना मिलावटी दालचीनी पतली-पतली परतों में लिपटी नजर आती है, जैसे किसी पेपर को रोल किया हो इस तरह से आप असली सीलोन दालचीनी की पहचान कर सकते हैं. 

वहीं, अगर नकली दालचानी की पहचान बताएं तो उसकी कैसिया की छाल मोटी और सख्त होती है, जिसका तोड़ना भी मुश्किल होता है.

खुशबू और स्वाद

अगर आप दालचीनी का अपने घरों में इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसकी खुशबू की भी सही पहचान होगी. यानी की दालचीनी की खरीद करते समय आप इसकी पहचान इसके स्वाद और खुशबू से भी कर सकते हैं. असली दालचीनी में बहुत मीठी, सौंधी और हल्की खुशबू आती है और इसका स्वाद भी हल्का मीठा होता है. वहीं, नकली दालचीनी में खुशबू बहुत तेज, तीखी और स्वाद मसालेदार होता है. इसमें कौमारिन (coumarin) की मात्रा भी बहुत अधिक पाई जाती है, जिसके सेवन से सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है.

दालचीनी के रंग से करें असली-नकली की पहचान

बाजारों में अक्सर आपने देखा होगा की भारी मात्रा में दालचीनी का ढेर लगाकर बेचा जाता है. ऐसे में लोगों को इस मसाले की पहचान करने में दिक्कत होती है कि कैसे असली-नकली दालचानी की पहचान करें. ऐसे में इसकी पहचान का आसान तरीका है. इस मसाले का रंग यानी की असली दालचीनी का रंग हल्का भूरा और बादामी रंग का होता है और नकली कैसिया  इसका रंग गहरे लाल-भूरे या जंग जैसा होता है.

पानी में डालकर करें दालचीनी का टेस्ट

अगर आप बाजार से दालचीनी खरीद कर लाएं है और इसकी पहचान नहीं कर पा रहे हैं, तो पानी के इस आसान टेस्ट से इसकी पहचान कर सकते हैं. इस टेस्ट को करने के लिए सबसे पहले आप दालचीनी का एक टुकड़ा लें और इसका पानी में कुछ समय के लिए भिगों कर रख दे. अगर दालचीनी नरम हो जाती है और आसानी से टूट जाती है, तो समझ जाए की इसमें कोई मिलावट नहीं है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: How to Identify Real Cinnamon vs Fake Cinnamon 3 Easy Methods home test Published on: 21 September 2026, 04:40 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News