भारतीय रसोई में चावल का विशेष स्थान है यानी की चावल से कई तरह के व्यंजन तैयार किए जाते हैं, लेकिन मानसून के मौसम में महिलाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती आती है कि कैसे चावलों को सालों-साल खराब होने से बचाया जा सकें, क्योंकि अक्सर भारतीय रसोई में चावलों को अधिक मात्रा में खरीद कर रखा जाता है. ऐसे में हर किसी के मन में बस यह सवाल आता है कि कैसे चावल को स्टोर करें, तो आइए यहां जानें स्टोर करने के आसान तरीके.
चावल स्टोर करने के 3 आसान टिप्स
अखबार का उपयोग
अगर आप मानसून के इस नमी वाले मौसम में चावल खराब होने की समस्या को झेल रहे हैं, तो इस समस्या का बेहद ही आसान समाधान है अखबार का इस्तेमाल. अगर आप अपनी रसोई में चावल स्टोर कर रहें है, तो डिब्बे के सबसे नीचे और चावल भरने के बाद सबसे ऊपर एक पुराना अखबार या टिशू पेपर बिछा दें, जिससे फायदा यह होगा की चावलों में नमी की शिकायत कभी नहीं होगी, क्योंकि अखबार नमी को सोख लेता लें.
तेज पत्ता और लौंग
मानसून के मौसम की शुरुआत होते ही घर की महिलाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती होती है कि वह चावल को कैसे स्टोर करें, जिससे चावल लंबे समय तक सुरक्षित रहे और खराब न हो सकें. ऐसे में महिलाएं चावल को कीड़ लगने और नमी की समस्या को रोकने के लिए तेज पत्ता और लौंग का उपयोग कर सकती है. यानी की चावल के डिब्बें में अगर आप 4-5 लौंग या 2-3 तेज पत्ते डालकर रखते हैं, तो तेज खुशबू से कीड़े दूर रहते हैं और चावलों का स्वाद बना रहता है.
एयरटाइट कंटेनर में रखें चावल
चावल का पैकेट खोलने के बाद उसे लंबे समय तक उसी पैकेट में खुला छोड़ना ठीक नहीं है. चावल को किसी साफ, सूखे और अच्छी तरह बंद होने वाले एयरटाइट कंटेनर में रखना बेहतर होता है. इसके लिए फूड-ग्रेड प्लास्टिक कंटेनर, स्टील का डिब्बा या ढक्कन वाले कांच के जार का इस्तेमाल किया जा सकता है.
खुले पैकेट में रखे चावल में हवा और नमी आसानी से पहुंच सकती है. खासकर बरसात या ज्यादा नमी वाले मौसम में यह समस्या बढ़ सकती है. इसलिए पैकेट खुलते ही चावल को उपयुक्त कंटेनर में ट्रांसफर कर देना चाहिए, जिससे चावल सालों-साल तक सुरक्षित रहें.
घुन और छोटे कीड़ों से ऐसे करें बचाव
लंबे समय तक रखे गए अनाज में घुन या छोटे कीड़े दिखाई देना आम समस्या हो सकती है. इससे बचने के लिए सबसे पहले स्टोरेज कंटेनर को साफ और सूखा रखना जरूरी है. चावल को समय-समय पर खोलकर भी देखना चाहिए कि उसमें किसी तरह के कीड़े या असामान्य गंध तो नहीं आ रही. ऐसा करने से आप घुन और छोटे कीड़ों लगने से चावल का बचाव कर सकते हैं.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments