1. Home
  2. पशुपालन

पिंजरे में मछली पालन से किसानों को होगा डबल मुनाफा, आजमाकर देखें ये तरीका

अगर आप मछली पालन करने की सोच रहे हैं तो ऐसे में आप पिंजरे में मछली पालन कर भी अच्छा पैसा कमा सकते हैं जो कम निवेश में मोटी कमाई करवाएगा.

राशि श्रीवास्तव
राशि श्रीवास्तव
पिंजरे में मछली पालन
पिंजरे में मछली पालन

भारत में बदलते दौरे के हिसाब से अब मछली पालन की नई-नई तकनीकें भी सामने आने लगी हैं  शायद बेहद कम लोगों को पता है कि पिंजरे में भी मछली पालन किया जा सकता हैइसे केज फिशिंग या फिनफिश प्रोडक्शन कहते हैं इसके अलावा इसे मेरीकल्चर भी कहा जाता है जानकारों के मुताबिक पिंजरे में मछलियों का विकास काफी तेजी से होता है इसलिए मुनाफा भी ज्यादा मिलता है. 

भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में मछलियों की खपत बढ़ती जा रही है. चाहे फिश ऑइल हो या फिर मछली से बने दूसरे प्रॉडक्ट्सबाजार में इन सभी चीजों की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ गई है. अकेले भारत में करीब 70 फीसदी लोग मछली का सेवन करते हैंयही कारण है कि ज्यादातर राज्यों में खेती-किसानी के साथ-साथ मछली पालन क्षेत्र में भी तेजी से विकास हो रहा है. मछली किसानों के लिए ऐसी तकनीकें इजाद की गई हैंजिनके जरिये ये किसान कम खर्च में मछली पालन करके अच्छी आमदनी कमा सकते हैं. आधुनिक मछली पालन की इन्हीं तकनीकों में शामिल है पिंजरा मछली पालन. आइये जानते हैं पिंजरे में मछली पालने का तरीका.

कैसे करें पिंजरा मछली पालन

पिंजरा मछली पालन के तहत सबसे पहले मछलियों की अलग-अलग प्रजातियों को पालने के लिए पिंजरे बनाये जाते हैंइनकी लंबाई कम से कम  2.5 मीटरचौड़ाई- 2.5 मीटर और ऊंचाई कम से कम मीटर होनी चाहिए. इस पिंजरों में मछलियों के बीज डालकर बक्से के चारों तरफ सी वीड्स भी लगाए जाते हैं. सी वीड्स यानी जलीय पौधेजो पानी में ही उगाये जाते हैं. बाजार में मछलियों के साथ सी वीड्स की भी काफी मांग रहती है. इस तरह पिंजरा मछली पालन के साथ सी वीड्स उगाने पर कम खर्च में डबल उत्पादन मिल जाता है और किसानों को काफी फायदा भी होता है. 

इन बातों का रखें ध्यान

मछली पालन की इस खास तकनीक के जरिये दो तरह के पिंजरे बनाये जा सकते हैंजिसमें एक पिंजरा अपने स्थान पर ही टिका रहता हैजबकि दूसरी तरह का पिंजरा पानी में तैरता रहता  है. एक जगह स्थिर पिंजरा बनाने के लिए कम से कम मीटर गहराई का जल स्रोत होना चाहिये. और पानी में तैरने वाला पिंजरा लगाने के लिए जल स्रोत की गहराई मीटर से अधिक होनी चाहिए. पिंजरों में मछलियों का प्रबंधन इस तरह करें कि ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित होती रहे. 

पिंजरा मछली पालन के फायदे

पिंजरा मछली पालन तकनीक से मछलियों का विकास तेजी से होता है और कम समय में ही मछलियां बड़ी हो जाती हैं. मछली किसान चाहें तो अलग-अलग पिंजरे में अलग-अलग किस्म की मछलियां पालकर दोहरा मुनाफा कमा सकते हैं. इस तकनीक की मदद से मछलियां स्वस्थ और सुरक्षित रहती हैं. पिंजरे में मछली पालन से बार-बार पानी बदलने की समस्या ही खत्म हो जाती है.  पिंजरा मछली पालन करके कम जोखिमों में मछलियों का बेहतर उत्पादन लेकर अच्छा पैसा कमा सकते हैं. 

ये भी पढ़ेंः मत्स्य पालन की इस तकनीक से कमाएं डबल इनकम, जानिए कैसे बढ़ाए मछली पालन का बिजनेस

मुनाफा

पिंजरे में मछली पालन से किसानों को डबल फायदा होता है. क्योंकि पिंजरे में लगाए सी वीड्स भी बाजार में बेच सकते हैं. इनकी बिक्री अच्छी कीमतों पर होती है. इसलिए पिंजरा पालन तकनीक से मछली पालन में डबल मुनाफा है.

English Summary: Farmers will get double profit from fish farming in cage, try this method once Published on: 03 March 2023, 12:06 IST

Like this article?

Hey! I am राशि श्रीवास्तव. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News