1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

किसानों को कृषि यंत्रों पर मिलेगी 80 प्रतिशत तक सब्सिडी की छूट, अंतिम तारीख नजदीक जल्द करें आवेदन..

UP Kisan Krishi Yantra Anudan 2026: देश के किसान इस समय रबी सीजन की खेती की तैयारी में व्यस्त है. ऐसे में अगर आप खेती के कामों को आसान बनाने के लिए कृषि यंत्र खरीद करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद ही खास है. यूपी सरकार राज्य के किसानों को कृषि यंत्र खरीद पर दे रही है भारी अनुदान. जानें कैसे मिलेगा योजना का फायदा…

KJ Staff
KJ Staff
kisan
किसानों को कृषि यंत्रों पर मिलेगी 80 प्रतिशत तक सब्सिडी की छूट (Image Source-AI generate)

भारत के किसान भाई और बहन खेती बड़े पैमाने पर करते हैं. ऐसे में किसानों को कृषि उपकरणों की बड़े पैमाने पर आवश्यकता होती है, लेकिन कुछ किसानों के पास इतनी पूंजी नहीं होती है कि वह कृषि उपकरणों की खरीद कर सकें. ऐसे में यूपी सरकार ने राज्य के किसानों के लिए बेहद ही बड़ा कदम उठाया है. UP Kisan Krishi Yantra Anudan योजना की शुरुआत करके जिसके तहत किसानों को यंत्र खरीद करने पर 80% सब्सिडी की छूट प्रदान की जा रही है.

किन कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान?

यूपी के किसानों के लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिसके तहत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है. ऐसी ही Kisan Krishi Yantra Anudan योजना है, जिसके तहत किसानों को इन कृषि यंत्रों पर भारी अनुदान प्रदान किया जा रहा है-

  • कस्टम हायरिंग सेंटर

  • फार्म मशीनरी बैंक

  • किसान ड्रोन

  •  सिंगल कृषि यंत्र

इसके अलावा, इस सरकारी योजना में मिलेट से जुड़े कृषि यंत्र और कीट एवं रोग नियंत्रण के लिए इस्तेमाल होने वाले कृषि रक्षा उपकरण को भी शामिल किया गया है.

आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?

उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की इस योजना के तहत आवेदन करने के इच्छुक किसानों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. आवेदन की शुरुआत 7 अक्टूबर 2026 से हुई है, जबकि अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है. ऐसे में किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम दिन का इंतजार न करें और योजना से जुड़ने के लिए जल्द आवेदन करें.

कस्टम हायरिंग सेंटर और फार्म मशीनरी बैंक के लिए भी सहायता

यूपी सरकार इस सरकारी योजना के तहत खेती में आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए कस्टम हायरिंग सेंटर और फार्म मशीनरी बैंक के लिए भी सहायता प्रदान कर रही हैं. ऐसे में जिन छोटे और सीमांत किसानों के लिए ट्रैक्टर, सीड ड्रिल, रीपर और अन्य महंगे कृषि यंत्र खरीदना कई बार मुश्किल होता है. इन केंद्रों के माध्यम से किसान अपनी जरूरत के अनुसार मशीनरी किराये पर लेकर कृषि कार्य कर सकते हैं.

कैसे करें UP Kisan Krishi Yantra Anudan 2026 के लिए आवेदन?

इस योजना के लिए किसान ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें.

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

  • वेबसाइट पर उपलब्ध किसान कॉर्नर के विकल्प को खोलें.

  • इसके बाद यंत्र बुकिंग प्रारंभ विकल्प पर क्लिक करें.

  • उपलब्ध कृषि यंत्रों और संबंधित योजना की जानकारी पढ़ें.

  • अपनी पात्रता के अनुसार उपयुक्त कृषि यंत्र का चयन करें.

  • पोर्टल पर मांगी गई जानकारी भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.

  • यदि आवेदन के लिए टोकन मनी या अन्य औपचारिकता निर्धारित है, तो संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करें.

  • आवेदन पूरा होने के बाद प्राप्त रसीद या संदर्भ संख्या सुरक्षित रखें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Up Farmers Agricultural Machinery Subsidy 2026 Know how to Apply Online Published on: 14 October 2026, 04:52 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News