देशभर के करोड़ों किसान पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब सरकार 24वीं किस्त का पैसा किसानों के खातों में भेजेंगी, क्योंकि अभी तक सरकार योजना की 23 किस्तें जारी कर चुकी है, जिसका लाभ करोड़ों किसानों को मिल चुका है. इसी दौरान लाभार्थियों के बीच यह चर्चा बेहद तेज है कि क्या अक्टूबर के महीने में खाते में आएगा पैसा. इसका जवाब आगे जानें.
किन किसानों की अटक सकती है किस्त?
अगर किसान इन जरूरी कामों को पूरा नहीं करते हैं, तो किस्त का भुगतान प्रभावित हो सकता है.
ई-केवाईसी.
पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल के अनुसार, योजना में पंजीकृत किसानों के लिए e-KYC अनिवार्य है. इसलिए अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, तो इसकी स्थिति जरूर जांच लें.
बैंक और आधार से जुड़ी जानकारी
पीएम किसान की राशि DBT के जरिए बैंक खाते में भेजी जाती है. इसलिए बैंक खाते से जुड़ी जानकारी और आधार सीडिंग में किसी तरह की समस्या होने पर भुगतान में परेशानी आ सकती है. सरकार ने योजना के तहत आधार-सीडिंग बैंक खाते के माध्यम से DBT व्यवस्था का प्रावधान किया है.
भूमि रिकॉर्ड और पात्रता
योजना का लाभ पात्र किसान परिवारों को दिया जाता है. इसलिए भूमि रिकॉर्ड, लाभार्थी की जानकारी और योजना की पात्रता से जुड़े रिकॉर्ड में किसी तरह की समस्या होने पर भुगतान प्रभावित हो सकता है.
इसके अलावा कुछ ऐसे मामले भी हैं जिनमें सरकार ने लाभ अस्थायी रूप से रोककर भौतिक सत्यापन की व्यवस्था की है. पीएम किसान पोर्टल पर ऐसे मामलों में किसानों को अपना Know Your Status यानी KYC चेक करने की सलाह दी गई है.
पीएम किसान स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं?
अगर आप पीएम किसान स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो ऐसे में आप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. उसके बाद Know Your Status के विकल्प के जरिए अपने रजिस्ट्रेशन, भुगतान और दूसरी जरूरी जानकारी की स्थिति देखी जा सकती है. अगर स्टेटस चेक करने पर e-KYC, बैंक अकाउंट, भूमि रिकॉर्ड या किसी दूसरी जानकारी से जुड़ी समस्या दिखाई देती है, तो उसे समय रहते ठीक कराने की कोशिश करें.
कब जारी होगी 24वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी हुई थी और सामान्य अंतराल को देखते हुए 24वीं किस्त के अक्टूबर 2026 में आने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन जब तक सरकार की ओर से तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं होता, तब तक सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी निश्चित तारीख को सही न मानें.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments