1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

PM Kisan Yojana: इन किसानों को मिलेंगे ₹4,000, कब जारी होगी 24वीं किस्त?

Pm Kisan Update: पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को बेसब्री से इंतजार है 24वीं किस्त का की कब सरकार यह राशि जारी करेंगी. इसी दौरान किसान भाइयों के बीच तेजी से चर्चा है कि इस बार खातों में चार हजार की सहायता मिल सकती है. चलिए आगे जानते हैं किन किसानों को मिलेगी 4 हजार रुपये की मदद और कब जारी होगी 24वीं किस्त…

KJ Staff
KJ Staff
pm kisan
पीएम किसान योजना (Image Source-AI generate)

पीएम किसान योजना का लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है और इस मदद से किसानों की खेती की लागत में कमी आ रही है और मुनाफे की संभावना बढ़ रही है. इसी के चलते किसानों को मन में यह सवाल आ रहा है कि कब सरकार 24वीं किस्त को जारी करने का ऐलान करेंगी और किन किसानों को मिलेगा योजना का लाभ और कैसे करें कैसे करें पीएम किसान ऑनलाइन स्टेटस कैसे चेक करें, तो घबराएं नहीं इस लेख में जानें.

किन किसानों को मिलेगी 4 हजार रुपये की सौगात?

केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई पीएम किसान योजना की 23 किस्त का लाभ किसान भाइयों को मिल चुका है. ऐसे में किसानों के बीच चर्चा है कि इस बार किन किसानों के खाते में जारी होगी 4 हजार रुपये की किस्त तो आपको बता दें कि पिछली बार जिन किसानों के कागज मेल न खाने और ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा नहीं किया था, उन किसानों की किस्त में अटक गई थी, तो इस बार 24वीं किस्त के साथ पूरानी किस्त यानी की 2000 के बजाय 4000 की किस्त मिलेगी.

पीएम किसान ऑनलाइन स्टेटस कैसे चेक करें?

पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है. यह राशि ₹2,000 की तीन समान किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है. ऐसे में लाखों किसानों के मन में यह सवाल आता है कि कैसे पीएम किसान ऑनलाइन स्टेटस चेक करें. आप इन तरीकों से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं- 

  • सबसे पहले लाभार्थी PM Kisan Portal पर जाएं.

  • इसके बाद किसान 'Know Your Status' पर क्लिक करें और होमपेज पर 'Farmers Corner' सेक्शन के तहत Know Your Status विकल्प चुनें.

  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरें और यदि आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो 'Know Your Registration No.' पर क्लिक करके आधार या मोबाइल नंबर से नंबर निकाल सकते हैं.

  • इसके बाद लाभार्थी OTP सत्यापित करें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें.

  • अब आपके सामने आपका लाभार्थी स्टेटस खुल जाएगा, जहाँ आप अपनी किस्त और e-KYC की स्थिति देख सकते हैं.

कब जारी होगी 24वीं किस्त?

पीएम किसान योजना का लाभ देश के करोड़ों किसानों बहन-भाइयों को मिल रहा है. अब तक सरकार 23 जारी कर चुकी है, जिसको सरकार ने 20 जून 2026 को जारी किया था. ऐसे में सामान्य अंतराल को देखते हुए 24वीं किस्त के अक्टूबर 2026 में जारी होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन जब तक सरकार की ओर से किसी तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. ऐसे में किसान सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी निश्चित तारीख को सही न मानें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan Yojana 24th Installment Release Date 2026 Which Farmers will get 4000 Rupees Payment Eligibility Latest News Published on: 16 October 2026, 12:24 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News