1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

PM किसान की 24वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! दशहरे तक खाते में आएंगे ₹2,000? यहां जानें कब मिलेगा पैसा..

Pm Kisan: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का किसानों को इंतजार है कि कब सरकार योजना की 2 हजार की राशि बैंक खातों में जारी करेंगी. अब तक 23 किस्तों का पैसा किसानों के खातों में पहुंच चुका है. ऐसे में हर किसान के मन में बस यह सवाल है कि किसी दिन यह सौगात मिलेगी. आइए पूरी जानकारी आगे जानें..

KJ Staff
KJ Staff
pm kisan
पीएम किसान योजना (Image Source-AI generate)

पीएम किसान योजना का फायदा देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है और केंद्र सरकार द्वारा शुरु की गई इस योजना की मदद से देश के किसानों को आर्थिक रुप से सहायता दी जा रही है, जिससे किसानों की खेती की लागत में कमी आ रही है और इनकम में इजाफा. ऐसे में इस समय हर किसान के मन में बस यह सवाल है कि कब अगली किस्त यानी की 24वीं किस्त को सरकार जारी करने की घोषणा करेंगी. चलिए पूरी जानकारी आगे जानें.

किसानों को सालाना कितने रुपये मिलते हैं?

केंद्र सरकार द्वारा शुरु की गई पीएम किसान योजना की शुरुआत 1 दिसंबर 2018 गई थी. इस उद्देश्य के साथ जिन किसान परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर हैं वह इस सरकारी योजना की मदद से खेती की लागत को कम कर सकें और मुनाफा कमा सके. साथ ही इस स्कीम के तहत किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है और अब तक करोड़ों की राशि किसानों के खातों में पहुंच चुकी है.

कैसे चेक करें किस्त का पेमेंट स्टेटस? 

पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के मन में हमेशा यह सवाल आता है कि कैसे वह अपने किस्त का पेमेंट स्टेटस चेक करें. आप इस आसान तरीके से चेक कर सकते हैं पेमेंट स्टेटस-

  • सबसे पहले लाभार्थी आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.

  • इसके बाद होमपेज पर 'Know Your Status' विकल्प पर क्लिक करें.

  • इस प्रक्रिया के बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना ना भूलें.

  • अब आपके सामने आपकी पात्रता, e-KYC स्टेटस, बैंक खाता विवरण, UTR नंबर, पेमेंट मोड और खाते में पैसा जमा होने की तारीख जैसी पूरी जानकारी स्क्रीन पर नजर आ जाएंगी.

योजना का लाभ किसे नहीं मिलेगा?

केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना की शुरुआत करते समय इन नियमों को लागू किया था, जो कुछ इस प्रकार है-

अगर आप इस सरकारी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इन बातों को अच्छे से समझ लीजिए की  डॉक्टर, इंजीनियर, सरकारी कर्मचारी, आयकर देने वाले किसानों को इस कल्याणकारी योजना का लाभ नहीं मिलेगा. इसके अलावा, ₹10,000 से अधिक मंथली पेंशन पाने वाले कुछ पेंशनभोगी को भी इस सरकारी योजना से बाहर किया गया है.

कब जारी होगी 24वीं किस्त?

पीएम किसान योजना का लाभ देश के करोड़ों किसानों बहन-भाइयों को मिल रहा है. अब तक सरकार 23 जारी कर चुकी है, जिसको सरकार ने 20 जून 2026 को जारी किया था. ऐसे में सामान्य अंतराल को देखते हुए 24वीं किस्त के अक्टूबर 2026 यानी की दशहरा में जारी होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन जब तक सरकार की ओर से किसी तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. ऐसे में किसान सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी निश्चित तारीख को सही न मानें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan 24th installment latest Update will Farmers get 2000 Rupees by Dussehra Published on: 15 October 2026, 05:28 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News