1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

PM Kisan Update : 24वीं किस्त पाने के लिए ई-केवाईसी जरुरी, जारी हुआ नया अपडेट, पूरी खबर पर नजर डालें..

Pm Kisan News: पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए नई अपडेट सामने आ रही है कि अगर किसान योजना से जुडे़ं नियम ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा नहीं करते हैं या फिर बिना इस काम को किए किस्त का लाभ उठाते हैं, तो उन लाभार्थियों को योजना से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा. आइए आगे जानें ई-केवाईसी कराने के आसान तरीके…

KJ Staff
KJ Staff
pm kisan
पीएम किसान योजना (Image Source-AI generate)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश की सबसे कल्याणकारी योजनाओं में से एक योजना है, जिसका लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है और अब तक सरकार इस योजना की 23 किस्त जारी कर चुकी है और अब योजना के लाभार्थियों की नजर है 24वीं किस्त पर की कब इस किस्त की सौगत किसानों के बैंक खातों में जारी की जाएगी. इसके अलावा, सरकार ने किस्त जारी होने से पहले किसान लाभुकों को ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराने की अपील जारी कर दी है. 

फेस ऑथेंटिकेशन से कैसे करें ई-केवाईसी?

अगर आपके पास मोबाइल फोन है तो सबसे पहले अपने फोन में प्ले स्टोर से पीएम किसान ऐप और आधार फेस आईडी ऐप डाउनलोड करें.इसके बाद ऐप को खोलकर बेनिफिशरी चुनें और अपना आधार नंबर दर्ज करें और 'फेशियल केवाईसी लॉगिन' पर क्लिक करें और इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद लाभार्थी 6 अंकों का एम-पिन (M-Pin) बनाएं या दर्ज करें. उसकी सहमति बॉक्स पर चेक मार्क लगाएं और 'स्कैन फेस' पर क्लिक करके अपना चेहरा स्कैन करें तथा आंखें ब्लिंक करें. ऐसा करने के 24 घंटे के अंदर ही आपका  ई-केवाईसी स्टेटस अपडेट हो जाएगा.

ओटीपी (OTP) से ऐसे ई-केवाईसी पूरी करें

अगर आप पीएम किसान योजना का लाभ उठाते रहते रहना चाहते हैं, तो  ओटीपी से भी ई-केवाईसी की प्रक्रिया का पूरा कर सकते हैं इस प्रकार-

  • सबसे पहले किसान भाई पीएम-किसान पोर्टल पर जाएं और 'फार्मर्स कॉर्नर' में जाकर 'ई-केवाईसी' के विकल्प पर क्लिक करें.

  • इसके बाद लाभार्थी अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी (OTP) को दर्ज करके सबमिट कर दें.

बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट)  ई-केवाईसी कैसे कराएं?

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हो और अब तक आपने  ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है, तो घबराएं नहीं. आप इस काम को बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) तरीके यानी की अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या राज्य सेवा केंद्र (SSK) पर जाकर इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं.

ई-केवाईसी कराना क्यों जरुरी है?

पीएम किसान योजना के नियमों को लेकर सरकार इसलिए शक्ति दिखा रही है, क्योंकि 2022 के वर्ष में फर्जी लाभार्थियों को पकड़ा गया था और इस बात की जानकारी सरकार को ई-केवाईसी प्रक्रिया को कराने के दौरान पता चली. इसलिए सरकार ने इस योजना में शामिल जितने भी किसान इस कल्याणकारी योजना का लाभ उठा रहे हैं उन सभी किसानों से यह अपील की है कि वह जल्द से जल्द ई-केवाईसी कराएं, ताकि फर्जी लाभुकों पर रोक लग सकें और पात्र किसानों को योजना का लाभ मिलता रहे.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan 24th-installment ekyc Mandatory Pm Kisan New Update Published on: 17 September 2026, 05:06 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News