1. Home
  2. कंपनी समाचार

एशिया डॉन बायोकेयर ने विक्रेता सम्मेलन का किया आयोजन

एशिया डॉन बायो केयर ने 14 मई 2026 को अजमेर राजस्थान के एक रिसॉर्ट में विक्रेता स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यक्रम का आयोजन की थीम मेक इन इंडिया एवं सस्टेनेबल फार्मिंग रही।इस कार्यक्रम में 125 विक्रेताओं और 12 कंपनी के कर्मचारियों की उपस्थिति में कंपनी की विकास यात्रा एवं नवाचारों को साझा किया गया।

KJ Staff

एशिया डॉन बायो केयर ने 14 मई 2026 को अजमेर राजस्थान के एक रिसॉर्ट में विक्रेता स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यक्रम का आयोजन की थीम मेक इन इंडिया एवं सस्टेनेबल फार्मिंग रही।इस कार्यक्रम में 125 विक्रेताओं और 12 कंपनी के कर्मचारियों की उपस्थिति में कंपनी की विकास यात्रा एवं नवाचारों को साझा किया गया।

एशिया डॉन बायो केयर ने 14 मई 2026 को जमेर, राजस्थान में एक रिसॉर्ट में विक्रेता स्नेह मिलन का भव्य  आयोजन किया इसमें कंपनी के 125 विक्रेता एवं 12 कर्मचारियों शामिल हुए , कंपनी रिसर्च एवं उत्पादन  हेड डॉ. एच.एल .चौधरी नेशनल सेल हेड चारु दत्ता जी एवं एग्रोनॉमिस्ट संजय श्रीवास्तव शामिल हुए।

सर्वप्रथम सभी पधारे हुए अतिथियों में से वयोवृद्ध के द्वारा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का आरंभ किया गया।

 कंपनी के स्थानीय प्रबंधक नटवर शर्मा ने कंपनी मुख्यालय से पधारे अतिथियों को पुष्प गुच्छ(बुके) एवं शाल भेंट कर स्वागत किया। आए हुए सभी विक्रेता अतिथियों के स्वागत में कंपनी के कर्मचारियों द्वारा सभी को व्यक्तिगत रूप से अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया।

कंपनी के नेशनल सेल हेड ने सबसे पहले विक्रेताओं के समक्ष अपने विचार को साझा किया। इसके पश्चात प्लांट हेड डॉ. एच.एल. चौधरी ने एशिया डॉन बायो केयर के उत्पाद के उत्पादन तकनीकी की चर्चा किया। राजस्थान में कंपनी के सबसे पुराने विक्रेता एवं एवं सबसे नए विक्रेता ने अपने-अपने विचार सबके बीच में रखा। सबसे जल्द व्यापार शुरू करने वाले विक्रेता ने यह विचार रखा कि मैं एशिया डॉन बायो केयर के प्रोडक्ट का इस्तेमाल अपने खेतों में किया इसके बाद में इसके व्यापार में आया।

एग्रोनॉमिस्ट संजय श्रीवास्तव ने विक्रेताओं के द्वारा पूछे गए प्रश्न जो की फील्ड में होने वाली समस्याओं की चर्चा पर आधारित थे का समाधान बड़ी सहजता से समझाया, पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापार के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण किसान  की फसल उत्पादन लागत कम करना  स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ फसल उत्पादन

मेक इन इंडिया एवं सस्टेनेबल फार्मिंग थीम को ध्यान में रखकर किया गया था.

इस विक्रेता ने मिलन में प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा दिए गए सुझाव जिसमें कम से कम रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता की खूब चर्चा हुई जिसका विकल्प एशिया डॉन बायो केयर के पास है जो बायोफर्टिलाइजर, बायोपेस्टिसाइड बनाने की एक अग्रणी कंपनी है। एशिया डॉन बायोकेयर अपने जैव उत्पाद लिफोलाइजेशन टेक्नोलॉजी द्वारा बनती है जिसमें उत्पाद की गुणवत्ता सेल्फ लाइफ एवं उनका परफॉर्मेंस बहुत अच्छा होता है।

बहुत अच्छी बात यह रही कि आए हुए 125 विक्रेताओं में सर्वाधिक जैविक आदान  (बायोलॉजिकल इनपुट) बेचने वाले विक्रेता को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।

एशिया डॉन बायो केयर के एम.डी. एंड सी ई ओ भद्र भंसाली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा आए हुए अतिथियों को संबोधित किया और विक्रेताओं को आश्वस्त किया कि  गुणवत्तापूर्ण उत्पाद की आपको समय से समय की अनुरूप उपलब्ध कराएंगे आप किसानों को उपलब्ध कारण जिससे मेक इन इंडिया एवं सस्टेनेबल फार्मिंग का लक्ष्य हम आसानी से हासिल कर सके।

कंपनी के स्थानीय प्रबंधक नटवर शर्मा पूरे कार्यक्रम के आयोजन में  मुख्य आयोजक कार्यकरता की भूमिका निभाई. सभी विक्रेताओं ने एशिया डॉन बायो केयर के गुणवत्ता पूर्ण उत्पाद किसान को समय से उपलब्ध करने का संकल्प लिया.

कार्यक्रम का समापन स्वच्छ अनाज, स्वस्थ समाज, सुरक्षित पर्यावरण मेक इन इंडिया एवं सस्टेनेबल फार्मिंग खुशहाल किसान के नारे से साथ हुआ.

आयोजन में पधारे हुए विक्रेताओं के बीच में यह चर्चा सुनी गई अब बायोलॉजिकल इनपुट का समय आ गया है।

 प्रधानमंत्री जी का भी आह्वान है कि हमें मेक इन इंडिया एवं सस्टेनेबल फार्मिंग की तरफ जाना चाहिए यह हमारे व्यापार के बढ़ने का सही समय है और हम सब यह आपस में तय करें कि अधिकतम बायोलॉजिकल उत्पाद किसानों को उपलब्ध कराए।

कार्यक्रम के समापन पर स्थानीय प्रबंधक नटवर शर्मा जी ने सभी पधारे हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया और सभी विक्रेताओं को आश्वस्त किया की एशिया दान बायो केयर द्वारा बनाए गए सभी प्रोडक्ट की पर्याप्त उपलब्धता समय से सुनिश्चित करेंगे।

English Summary: Asia Dawn Bio Care Organized a Dealer meet Published on: 19 May 2026, 06:58 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News