1. Home
  2. मौसम

आज से इन राज्यों में होगा बसंत का आगमन

उत्तर भारत में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होगी। 24 घंटे के अंतराल के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ बारिश और बर्फ की गतिविधियाँ देना शुरू कर देगा। 18 जनवरी से बारिश और बर्फ की गतिविधियां और 20 जनवरी से 24 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है

प्रभाकर मिश्र

अगर इस हफ्ते के मौसम की बात करें तो इस हफ्ते उत्तर भारत के पहाड़ों पर रुक-रुक कर बर्फबारी होती रहेगी. इसके आलावा दक्षिण भारत में मौसम शुष्क और गर्म होगा।

उत्तर भारत

उत्तर भारत में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होगी। 24 घंटे के अंतराल के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ बारिश और बर्फ की गतिविधियाँ देना शुरू कर देगा। 18 जनवरी से बारिश और बर्फ की गतिविधियां और 20 जनवरी से 24 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है. 20 जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी बारिश शुरू होगी. 20 जनवरी को पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों और 22 से 24 जनवरी को उत्तर राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में वर्षा होगी।

मध्य भारत

मध्य भारत के अधिकांश क्षेत्र में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, 22 जनवरी को कच्छ क्षेत्र और उत्तर मध्य प्रदेश में हल्की बारिश होगी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के तापमान में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है इसके बाद मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होती चली जाएगी।

दक्षिण भारत

दक्षिण भारत में शुष्क मौसम जारी रहेगा। बाद  में हवाएँ बदल जाएंगी और दक्षिण-पूर्व दिशाओं से बहने लगेंगी जिससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी।

पूर्वोत्तर भारत

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मौसम शुष्क रहेगा। 23 और 24 जनवरी को बिहार के पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

English Summary: Weather forecast From today's summer heat coming in these states Published on: 17 January 2019, 11:45 AM IST

Like this article?

Hey! I am प्रभाकर मिश्र. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News